दिवाली के दिन फायर ब्रिगेड को मिलीं 205 कॉल्स, कई जगह हुआ भारी नुकसान
दिवाली के दिन फायर ब्रिगेड को मिलीं 205 कॉल्स, कई जगह हुआ भारी नुकसान
Share:

नई दिल्ली: दीपावली का पर्व देशभर में 14 नवंबर को मनाया गया। दिल्ली में प्रदूषण की हालत को देखते हुए पटाखे जलाने पर रोक है। इसके बाद भी दिल्ली में लोगों ने खूब आतिशबाजी की। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली में फायर ब्रिगेड को आग लगने से जुड़े 205 फोन कॉल्स मिली थीं।

फायर ब्रिगेड की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की इन 205 फोन कॉल्स में से 129 शाम 6 बजे से आधी रात मतलब रात के 12 बजे के मध्य मिलीं। दिल्ली के कई क्षेत्रों में हुई आग लगने की घटनाओं में व्यापक नुकसान होने की भी खबरें हैं। दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में भी आग लगने की एक घटना हुई है। बताया जा रहा है कि मुंडका क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में आग लग गई। इस मामले में गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया, वहीं एक व्यक्ति की भी जान चली गई। गौरतलब है कि इस बार की दिवाली में बीते वर्ष के मुकाबले आग लगने की कम घटनाएं सामने आई हैं। 2019 में इस वर्ष की तुलना में आग लगने की ज्यादा घटनाएं हुई थीं।

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, बीते वर्ष दिवाली के दिन राजधानी में आग लगने की 245 फोन कॉल्स मिली थीं। आपको बता दें कि COVID-19 संकट तथा प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पटाखे जलाने पर बैन लगा दिया था। यह रोक 30 नवंबर तक लागू है। दिल्ली पुलिस ने पटाखे विक्रय करने तथा जलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही थी, किन्तु लोगों में इसका कोई खौफ नजर नहीं आया। 

मोदी ही बनेंगे बिहार के उपमुख्यमंत्री, विधानमंडल दल की बैठक में लगेगी मुहर

टूटी 200 साल पुरानी परंपरा, इस बार देखने को नहीं मिलेगा 'हिंगोट युद्ध'

दीवाली के बाद इन राज्यों में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, बिगड़े हालात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -