दिल्ली चुनाव परिणाम Live: आप को दो तिहाई बहुमत, 56 सीटों पर पार्टी ने बनाई बढ़त
दिल्ली चुनाव परिणाम Live: आप को दो तिहाई बहुमत, 56 सीटों पर पार्टी ने बनाई बढ़त
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं. रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार करके 56 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, भाजपा उम्मीदवार 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस खाता खोलते हुए भी नज़र नहीं आ रही है. मतगणना सुबह 8 बजे आरंभ हुई थी और दोपहर तक अंतिम परिणाम आ जाने की संभावना है. बता दें कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे.  

आप  उम्मीदवार उपाध्यक्ष राखी बिड़ला मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर आगे चल रही हैं और भाजपा के करम सिंह कर्मा पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस के राजेश लिलौठिया मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं और आप की राखी बिड़ला ने बढ़त ले रखी हैं. कांग्रेस से भाजपा आए सुरिंदर पाल सिंह तिमारपुर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं और AAP के दिलीप पांडे आगे चल रहे हैं.आप उम्मीदवार सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं और भाजपा के डॉ एस.सी. वत्स आगे चल रहे हैं. आप प्रत्याशी बंदना कुमारी शालीमार बाग विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं और भाजपा की रेखा गुप्ता आगे चल रही हैं.

आप प्रत्याशी राघवेंद्र चड्ढा राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं और BJP के सरदार आर.पी. सिंह पीछे चल रहे हैं. आप छोड़कर कांग्रेस शामिल हुए कमांडो सुरेंदर सिंह दिल्ली छावनी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं और भाजपा के मनीष सिंह आगे चल रहे हैं. आप MLA और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आगे हैं और भाजपा के अजीत सिंह खरखरी पीछे चल रहे हैं.

मोदी सरकार लांच करने जा रही है एक रुपए का नोट, जानिए क्या होगी विशेषता

सोना-चांदी के दामों में फिर लगी आग, जानिए आज की कीमतें

आज ही निपटा लें अपने बैंकिंग से संबंधित कार्य, कल से पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -