शुरुआती रूझानों में जानिए कौन है आगे और कौन है पीछे, मतगणना है जारी
शुरुआती रूझानों में जानिए कौन है आगे और कौन है पीछे, मतगणना है जारी
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में फैसले की घड़ी आ गई है। 21 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हो गई है और शुरुआती रूझानों के अनुसार मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं। जी हाँ, आपको बता दें कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना हो रही है और उसके बाद ईवीएम से मतगणना होगी। बीते आठ फरवरी को 70 सीटों पर मतदान हुए थे और दोपहर तक सभी 70 सीटों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है। वहीं परिणाम शाम तक घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस बार विधानसभा चुनाव में 62।59 फीसद मतदान हुआ है, जो पिछले दो विधानसभा चुनावों के मुकाबले कम है। आपको बता दें कि इस वजह से सभी दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इस समय मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रूझानों में करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट आगे। वहीं चांदनी चौक से अलका लांबा पीछे। इसी के साथ कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, डॉ। एके वालिया, हारून यूसुफ पीछे। वहीं सीलमपुर से आप के अब्दुलरहमान आगे।

कालकाजी सीट से आप की आतिशी आगे और इस सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी पीछे। इसी के साथ सीलमपुर सीट से पोस्टल बैलेट में आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान आगे चल रहे हैं। बात करें शाहदरा से तो वहां से आप के स्पीकर रामनिवास गोयल आगे। इसी के साथ गांधी नगर से आप के नवीन चौधरी आगे और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली पीछे। हरिनगर से भाजपा के तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा पीछे। इस समय मिल रही जानकारी के अनुसार इस वक्त के रूझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) 38 और भाजपा 15 सीटों पर आगे बताई जा रही है और 21 केंद्रों पर मतगणना जारी है। आपको बता दें कि इस वक्त के रूझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) 50 और भाजपा 13 सीटों पर आगे बताई जा रही है। वहीं कांग्रेस अब तक अपना खाता नहीं खोल पाई है।

मनीष सिसोदिया को है जीत का पूरा भरोसा, कहा- 'हमने 5 साल लोगों के लिए काम किया।।।'

दिल्ली में मतगणना जारी, जानिए कौन मारेगा बाज़ी

शुरू हुई 21 केद्रों पर मतगणना, पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -