विद्यार्थियों के आंदोलन के बाद केजरीवाल ने वापस लिया अपना निर्णय
विद्यार्थियों के आंदोलन के बाद केजरीवाल ने वापस लिया अपना निर्णय
Share:

नई दिल्ली : गुरूगोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों में पूर्व प्रभाव से फीस में बढ़ोतरी को लेकर विद्यार्थियों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यह भी कहा गया कि इस तरह की बढ़ोतरी को वापस ले लिया जाएगा। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आईपी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी का जो निर्णय लिया गया है वह वापस ले लिया गया है। इसके लिए आप चिंता न करें।

उन्होंने शिक्षा विभाग से इसे वापस ले लेने के लिए कहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस मामले में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल विद्यार्थियों ने फीस बढ़ोतरी के चलते आंदोलन कर दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना निर्णय वापस ले लिया।

दरअसल फीस बढ़ोतरी के बाद  छात्रों के एक समूह द्वारा सिविल लाईन से मुख्यमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकालने पहुंचा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस तरह की घोषणा को वापस लेने की बात कही। उल्लेखनीय है कि इस विश्वविद्यालय की  फीस में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -