जिस चोर को ढूंढ रही थी पुलिस वो निकला मनोरंजन जगत का सुपरस्टार, इस तरह देता था घटना को अंजाम
जिस चोर को ढूंढ रही थी पुलिस वो निकला मनोरंजन जगत का सुपरस्टार, इस तरह देता था घटना को अंजाम
Share:

नई दिल्ली: देश से आए दिन कई तरह के मामले सामने आ रहे है, वही इस बीच एक और मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने भोजपुरी फिल्म जगत में काम करने वाले तथा भोजपुरी मूवीज बनाने वाले एक कलाकार सहित 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार ये दोनों गाड़ी चोरी करते थे तथा साथ ही लोगों को नकली नोट थमाकर उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम देते थे। केस दिल्ली के साउथ ईस्ट शहर का है। 

साथ ही अपराधियों के पास से पुलिस ने 50 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। जिसमें कुछ नोट बच्चों के खेलने वाले हैं, जो चूरन के नोट कहे जाते हैं। दरअसल, साउथ ईस्ट शहर के एन्टी थेफ्ट स्कॉवाड को इन शातिर आरोपियों के बारे में गुप्त खबर प्राप्त हुई थी। उसी के आधार पर अपराधियों की धर पकड़ की गई। अपराधियों की पहचान राज सिंह उर्फ मोहम्मद शाहिद तथा सैयद जेन हुसैन के तौर पर की गई है। इन दोनों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी मार्केट के समीप से हिरासत में लिया गया। अपराधियों के पास से चोरी की एक स्कूटी जब्त हुई, जो जामिया क्षेत्र से चोरी की गई थी।

डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा ने कहा कि राज उर्फ शाहिद कई भोजपुरी मूवीज में काम कर चुका है। उसने इलाहाबाद टू इस्लामाबाद नाम से एक मूवी भी बनाई थी। शाहिद दिल्ली के आश्रम क्षेत्र में साहिल सन्नी नाम का फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी चलाता है। पुलिस के अनुसार, शीघ्र ही पैसा कमाने के चक्कर में शाहिद आम जनता के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम देने लगा। डीसीपी के अनुसार, शाहिद आम जनता को एक नोट के बदले 3 नोट देने की बात करता था, किन्तु बाद में शाहिद उन व्यक्तियों को झांसे में फंसाकर नकली नोट पकड़ा देता था। 

सरपंच समेत 9 लोगों ने किया एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

अमेरिका के मसाज पार्लर में बदमाशों ने की गोलीबारी, 8 लोगों की हुई मौत

Video: छोटी सी बात पर बेटे ने माँ को मारा थप्पड़, हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -