अमेरिका के मसाज पार्लर में बदमाशों ने की गोलीबारी, 8 लोगों की हुई मौत
अमेरिका के मसाज पार्लर में बदमाशों ने की गोलीबारी, 8 लोगों की हुई मौत
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के अटलांटा शहर में 2 मसाज पार्लर और एक उपनगर में एक मसाज पार्लर में गोलीबारी में 8 लोगों की जान चली गई जिनमें कई एशियाई महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि इस घटना के उपरांत दक्षिण-पश्चिम जॉर्जिया में 21 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अटलांटा पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने कहा कि उत्तर-पूर्वी अटलांटा में एक स्पा में 3 महिलाएं मारी गईं जबकि एक अन्य स्पा में 1 और महिला मारी गई। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि ये चारों महिलाएं एशियाई थीं।

अटलांटा पुलिस के ऑफिसर्स को स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 50 मिनट पर एक स्पा में गोलीबारी की जानकारी मिली, जहां 3 महिलाएं मृत पाई गईं और उनके शरीर पर गोली लग गई। अधिकारी मौके पर ही थे कि इतने में उन्हें एक और स्पा में गोलीबारी की जानकारी मिली और वहां 1 महिला मृत मिली। इससे पहले शाम तकरीबन 5 बजे अटलांटा से तकरीबन 50 किलोमीटर उत्तर में एकवर्थ शहर में 'यंग्स एशियन मसाज पार्लर' में 5 लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली। चेरोकी काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कैप्टन जे बेकर ने कहा कि 2 लोगों की जान चली गई और 3 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनमें से भी 2 की जान चली गई।

बेकर ने कहा कि अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि 'यंग्स एशियन मसाज पार्लर' में हमले में हताहत हुए लोग महिला थे या पुरुष या वे किस नस्ल के थे? अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से कुछ मिनट पहले अपराह्न तकरीबन 4.30 बजे एकवर्थ गोलीबारी के एक संदिग्ध को निगरानी वीडियो में देखा गया। बेकर ने कहा कि वुडस्टॉक के रहने वाले रॉबर्ट आरोन लॉन्ग को गिरफ्तार कर लिया। बेकर ने बताया कि उनका मानना है कि लॉन्ग अटलांटा गोलीबारी में भी शामिल है।  

केरल में अब तक 1.6 मिलियन लोगों को लग चुकी है वैक्सीन: सीएम पिनाराई विजयन

28 वर्ष के युवक के प्यार में पड़ी माँ के भूत बच्ची ने इस तरह उतारे

सड़क बनवा रहे मुंशी समेत दो का लोगों का हुआ अपहरण, जानिए क्या है पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -