MCD चुनाव के लिए BJP लाई कैंपेन साॅन्ग, मनोज तिवारी ने दी आवाज
MCD चुनाव के लिए BJP लाई कैंपेन साॅन्ग, मनोज तिवारी ने दी आवाज
Share:

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रचार प्रसार के तौर तरीकों को बदला जा रहा है हालांकि भाजपा परंपरागत जनमाध्यमों और प्रचार प्रसार के पुराने तौर तरीके भी अपना रही है लेकिन डिजीटल इंडिया की बात करने वाली भाजपा ने आॅडियो वीजुअल कम्युनिकेशन के माध्यम से लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर ली है। जी हां, 23 अप्रैल को होने वाले एमसीडी इलेक्शन के प्रचार प्रसार में यह साफ तौर पर नज़र आ रहा है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी का कैंपेन साॅन्ग रिलीज़ किया। दरअसल इस गीत को भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गाया है। गाने में कहा गया है भाजपा दिल्ली में फिर भाजपा दिल्ली में। इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लघु भाषण शामिल किया गया है उन्होंने लोगों से अपील की है कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित है। इतना ही नहीं दिल्ली राज्य की केजरीवाल सरकार की आलोचना और भ्रष्टाचार की बात भी गीत में की गई है।

गीत के माध्यम से इस तरह से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे दिल्ली नगर निगम में भाजपा को वोट देकर दिल्ली को भगवा ध्वज से पटा दें। इस गीत का खासा असर युवाओं में हो रहा है। गीत का म्युजिक आधुनिक अंदाज़ का है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे के ही साथ पार्टी के नेताओं द्वारा कैंपेन साॅन्ग, नारा व पोस्टर आदि जारी किया गया। इस गीत की रिकाॅर्डिंग पूर्वी दिल्ली में हुई।

AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए 250 आप कार्यकर्ता

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में बीजेपी का प्रचार करती दिखेंगी कई हस्तियां

AAP विधायक वेदप्रकाश हुए भाजपा में शामिल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -