दिल्ली में हज़ारों लोग हुए बेघर, सैकड़ों झुग्गियों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र
दिल्ली में हज़ारों लोग हुए बेघर, सैकड़ों झुग्गियों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के यमुना खादर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना बैंक मेट्रो के समीप प्रशासन ने सैंकड़ों झुग्गियों को नष्ट कर दिया है। प्रशासन के इस कदम पर वन विभाग की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ये भूमि वन विभाग को सौंप दी है। इसलिए यहां पर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। 

ऐसे में यमुना खादर के स्थानीय निवासियों के मुताबिक, 500 से अधिक झुग्गियों को खादर इलाके में तोड़ा गया। वहीं स्थानीय प्रशासन शनिवार सुबह यहां JCB, अर्धसैनिक बल और पुलिस के साथ पंहुचा, और जिसके बाद यहां पर कई झोपड़ियों को हटा दिया गया। इस पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि बगैर किसी नोटिस के झुग्गियों को हटाया गया है। यमुना खादर इलाके के स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। इस बाद भी यहां झुग्गियां हटाई जा रही हैं। साथ ही यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि वे लगभग 30-40 वर्षों से यहां रह रहे हैं और अब उनके घरोंदे उजाड़ दिए गए हैं, वे अब कहां जाएंगे। 

इस कार्रवाई में ज्योति देवी की झुग्गी भी तोड़ दी गयी है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी की निवासी हैं। इस बारे में ज्योति देवी ने कहा है कि वे 20 वर्षों से यहां रहे हैं। अब कहां जाएंगे पता नहीं। आगे ज्योति देवी के पति मुकेश मंडल ने कहा हम यहाँ मजदूरी करते हैं। अभी तक रह रहे थे, अब ऊपर से बुलडोज़र चला दिया। सामान हटाने का वक़्त तक भी नहीं दिया इन अधिकारियों ने। जिंदगीभर की कमाई क्षणभर में नष्ट कर दी।

आम आदमी को राहत, आज पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

अमेरिका के एक मॉल में अचानक शुरू हुई फायरिंग, मचा तहलका

अमेरिका के इस जंगल में आग ने मचाई तबाही, शिकार हुए 30 लोग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -