घर लौटे पति ने पत्नी को गैर-मर्द के साथ देखा, हो गया आगबबूला और फिर..
घर लौटे पति ने पत्नी को गैर-मर्द के साथ देखा, हो गया आगबबूला और फिर..
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में एक व्यक्ति ने नाज़ायज़ संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद अपने चचेरे भाई सुनील को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपी की खोज में लग गई है।

जानकारी के मुताबिक, लगभग सात वर्ष पूर्व अनिल ने ओडिशा निवासी रश्मि से प्रेम विवाह किया था। इससे पहले अनिल बुलंदशहर के श्रीनगर गांव में परिवार वालों के साथ रहता था। दंपति एक साल पहले ही दिल्ली आए और रोहिणी सेक्टर 16 में किराए के घर में रहने लगे। रश्मि बवाना स्थित फैक्ट्री में और अनिल प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में नौकरी करने लगे। इस बीच फैक्ट्री में ही रश्मि की दोस्ती बबलू नामक एक व्यक्ति से हो गई, जिसे लेकर दंपति के बीच में अक्सर विवाद होता रहता था। पति सब बातें अपने भाई सुनील को बताता था। इस बीच अनिल शनिवार को किसी काम से बाहर गया हुआ था।

रविवार सुबह अनिल घर वापस आया, तो उसने बबलू को घर में देखा। इसी बात पर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उसने पत्नी की गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकला। करीब दो बजे उसने सुनील को फोन कर सारी घटना बता दी और फिर फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद सुनील ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आरोपी की लोकेशन बिहार-यूपी की बॉर्डर के पास बताई जा रही है।

शर्मनाक! मामा ने ही की अपनी भांजी के साथ दरिंदगी, भाई को ऐसे देख बुरा हुआ बहन का हाल

अपनी ही बेटी को मारने के लिए नेता ने दी थी सुपारी, पुलिस के सामने खोला ये हैरतंअगेज राज

200 मीटर तक घसीटा, फिर कर डाली 70 वर्षीय महिला की हत्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -