'एनिमल' के डिलीटेड सीन ने मचाया भौकाल, देखकर दहल उठे फैंस
'एनिमल' के डिलीटेड सीन ने मचाया भौकाल, देखकर दहल उठे फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर का इंटेंस एक्शन एवं खूंखार अंदाज प्रशंसकों को क्रेजी कर रहा है। रणबीर की एक्शन पैक्ड परफॉर्मेंस की लोग प्रशंसा करते थक नहीं रहे हैं।

एनिमल की धुआंधार कमाई के बीच अब फिल्म का एक डिलीटेड सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल सीन में रणबीर कपूर चोटिल हालत में दिखाई दे रहे हैं। उनकी आंख पर गहरी चोट का निशान है। जख्मी हालत में नजर आ रहे रणबीर प्राइवेट प्लेन में ड्रिंक बनाते हैं। फिर रणबीर पायलट को उठाकर स्वयं ही प्लेन उड़ाने लगते हैं। चंद सेकंड्स का ये वायरल सीन बहुत दमदार है। 

सोशल मीडिया पर फिल्म के इस वायरल डिलीटेड सीन पर प्रशंसक भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा-मैंने इस सीन के लिए फिल्म का इंतजार किया था। एक दूसरे शख्स ने लिखा-30 सेकंड के इस सीन को फिल्म में रखा जा सकता था। अन्य शख्स ने लिखा- ब्लॉकबस्टर है। वही बात यदि एनिमल की करें तो फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में खिंचे चले आ रहे हैं। 3 दिन में फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 200 करोड़ के पार हो गया है। 

रिलीज से पहले 'सलार' ने तोड़े रिकॉर्ड, 24 घंटे में ट्रेलर को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

रणदीप हुड्डा के बाद शादी के बंधन में बंधा ये स्टार, दुल्हनिया को Kiss कर लुटाया प्यार

1 दशक बाद बॉलीवुड की ये दिग्गज अदाकारा करने जा रही है फिल्मों में वापसी, इस फिल्म में आएंगी नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -