रणदीप हुड्डा के बाद शादी के बंधन में बंधा ये स्टार, दुल्हनिया को Kiss कर लुटाया प्यार
रणदीप हुड्डा के बाद शादी के बंधन में बंधा ये स्टार, दुल्हनिया को Kiss कर लुटाया प्यार
Share:

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंधे। अब इसी बीच इंडस्ट्री के लोकप्रिय कोरियोग्राफर मुदस्सर खान (Mudassar Khan) भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज को साझा कर प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। तस्वीरों के सामने आने के बाद प्रशंसक बहुत उत्साहित हो गए हैं तथा उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने रियलिटी शो फेम रिया किशनचंदानी से शादी की है। उन्होंने नई-नवेली दुल्हनिया के साथ तस्वीरें भी साझा की है। इसमें वो उन्हें Kiss कर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देख सकते हैं कोरियोग्राफर दुल्हनिया का हाथ थामे तो कभी प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच कमाल केमिस्ट्री और बॉन्ड देखने के लिए मिल रही है। इसे प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। रिया और मुदस्सर ने शादी करके अपने जीवन का नया सफर शुरू किया है।

मुदस्सर ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों को साझा करने के साथ ही लिखा, ‘आप दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान हैं। हमारी दोनों परिवारों को शुक्रिया। परिवार के आशीर्वाद से हम एक हो पाए। दुआ में याद रखना।’ इसके साथ ही यदि तस्वीरों में मुदस्सर और रिया के आउटफिट की बात की जाए तो फोटोज में देख सकते हैं कि मुदस्सर क्रीम कलर की शेरवानी में बेहद ही हैंडसम नजर आए। वहीं, रिया को भी उनसे मैचिंग कलर की ड्रेस में देखा गया। रिया ने शादी में क्रीम कलर का शरारा एवं रेड चुनरी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दोनों सेम कलर की मैचिंग ड्रेस में जंच रहे थे।

1 दशक बाद बॉलीवुड की ये दिग्गज अदाकारा करने जा रही है फिल्मों में वापसी, इस फिल्म में आएंगी नजर

क्या सुशांत सिंह के सुसाइड के बारे में पहले से थी खबर? एक्टर के दोस्त मुकेश छाबड़ा ने दिया ये जवाब

अलग हुए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय! एक्टर की इस तस्वीर को देख बोले लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -