चीन के साथ तनातनी पर बोले राजनाथ सिंह, कहा- देश का मस्तक नहीं झुकने देंगे
चीन के साथ तनातनी पर बोले राजनाथ सिंह, कहा- देश का मस्तक नहीं झुकने देंगे
Share:

नई दिल्ली: चीन के साथ लद्दाख बॉर्डर पर तनाव के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया है कि जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा। दोनों देशों के बीच मिलिटरी और कूटनीतिक स्तर पर वार्ता जारी है। एक प्राइवेट न्यूज चैनल से बात करते हुए राजनाथ ने कहा कि देश के पास आज सक्षम नेतृत्व है। देश का मस्तक नहीं झुकने देंगे। देश के लोगों को भी इसका पूरा विश्वास है। उन्होंने नेपाल के साथ भी लिपुलेख विवाद की बातचीत से सुलझने की उम्मीद जाहिर की है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, 'मैं देश को आश्वासन देना चाहता हूं कि किसी भी स्थिति में भारत के स्वाभिमान पर चोट नहीं पहुंचेगा।' उन्होंने कहा कि भारत किसी को आंख नहीं दिखाना चाहता। बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर चीन की आपत्तियों से सम्बंधित सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा है कि, 'जो कर रहे हैं हम, अपनी सरहद में कर रहे हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना हमारा अधिकार है।'

 उन्होंने कहा कि, 'पड़ोसी मुल्कों के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलने की भारत की स्पष्ट नीति रही है। हमारी यह कोशिश काफी पहले से चलती रही है। कभी-कभी चीन के साथ ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। मई के महीने में भी ऐसी स्थितियां पैदा हुई हैं। किन्तु सुलझाने की कोशिश जारी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरफ से भी साफ़ तौर पर कहा गया कि कूटनीतिक बातचीत के जरिए मामले का समाधान करना चाहते हैं। मिलिटरी और डिप्लोमैटिक लेवल पर चीन के साथ बातचीत चल रही है।' 

24 घंटे में 250 से अधिक मौतें, अब तक 1,73,763 लोग हुए संक्रमित

असम : अब तक 1000 से ​अधिक लोग हुए कोरोना संक्रमित, एक ही दिन में मिले सर्वाधिक मरीज

जिस राज्य में कोरोना का हर मरीज हुआ ठीक, अब वहां पर संक्रमित लोगों की संख्या 314 पहुंची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -