दीपिका पादुकोण ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, पति रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट
दीपिका पादुकोण ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, पति रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। दीपिका समय-समय पर अपने प्रशंसकों के लिए फोटोज एवं वीडियोज पोस्ट करती रहती है। इन पोस्ट्स में अधिकतर उनकी रोजमर्रा की लाइफ से संबंधित चीजें होती है। साथ-साथ दीपिका कई मजेदार पोस्ट करने के लिए भी जानी जाती है। दीपिका ने अब अपने वीकेंड मूड को लेकर सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है। दीपिका इस तस्वीर में बहुत ही सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

दीपिका ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें वो खूबसूरत स्माइल देती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने आंखों पर चश्मा भी लगा रखा है जो उनपर बहुत सूट हो रहा है। दीपिका ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-वीकेंड मूड। अब उनकी इस तस्वीर पर प्रशंसक भी बहुत कमेंट और लाइक्स दे रहे हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेता एवं दीपिका के हस्बैंड रणवीर सिंह ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट किया है। जैसे ही दीपिका ने ये तस्वीर पोस्ट की तो रणवीर सिंह ने फौरन इस पर कमेंट किया। रणवीर ने दीपिका की 2013 में आई मूवी 'ये जवानी है दीवानी' में उनके पढ़ाकू रोल का जिक्र करते हुए लिखा - ओह, हाय नैना तलवार वाइब्स।

इसस पूर्व भी दीपिका ने अपने कुछ सुन्दर फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की थी। इन फोटोज में दीपिका पादुकोण ब्लश पिंक कुर्ता एवं डायमंड ईयररिंग्स में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। फोटो में अभिनेत्री ने हल्का मेकअप किया था तथा चोटी बनाई थी। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'फरवरी' वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर एवं दीपिका शीघ्र ही एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। दोनों स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में एक साथ कार्य कर रहे हैं। मूवी में रणवीर पूर्व इंडियन क्रिकेटर कपिल देव एवं दीपिका उनकी वाईफ रोमी का रोल अदा कर रहे हैं। 

पूरी दुनिया के सामने राज कुंद्रा ने खोल डाला ‘बेडरुम सीक्रेट’, उड़े शिल्पा शेट्टी के होश

सलमान खान की राधे में इन दो सुपरस्टार्स का अहम किरदार, देंखे पूरी डिटेल्स

सोनू सूद ने फैंस की ये इच्छा भी कर डाली पूरी, कहा- लो बंदर को भी पकड़ लिया...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -