शाहरुख खान संग जबरदस्त लुक में नजर आई दीपिका पादुकोण, बेटी सुहाना के अवतार ने भी जीता फैंस का दिल
शाहरुख खान संग जबरदस्त लुक में नजर आई दीपिका पादुकोण, बेटी सुहाना के अवतार ने भी जीता फैंस का दिल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए पिछले बहुत वक़्त से पैपराजी भी तरस रहे थे। लेकिन अब मीडिया के सामने ना आने के शाहरुख़ खान के दिन खत्म हो गए हैं। मुंबई में शुक्रवार शाम शाहरुख खान पार्टी करने निकले थे। ऐसे में उनके अपने बेस्ट लुक में देखा गया। ऑल ब्लैक सूट पहने शाहरुख जबरदस्त लग रहे थे।

शाहरुख मुंबई के एक क्लब में अपने फ्रेंड्स और परिवार संग पार्टी करने पहुंचे थे। उन्हें देखने पैपराजी और प्रशंसकों का मेला लग गया। वीडियो में आप उनके आसपास हलचल देख सकते हैं। इस पार्टी में शाहरुख खान की दोस्त दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं। यहां दीपिका को रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में देखा गया। रेड ड्रेस के साथ दीपिका ने बोल्ड मेकअप किया था। उनकी लिपस्टिक देखने लायक थी। इसके अतिरिक्त दीपिका ने मैचिंग रेड हील्स पहनी और रेड बैग कैरी किया था।

पार्टी के लिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना को भी बहुत प्यारे लुक में देखा गया। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ स्ट्राइप्स वाली पैंट्स पहनी थीं। वहीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दी। उनका लुक भी बहुत जबरदस्त था। कहा जा रहा है कि ये पार्टी शाहरुख की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग पूरी होने पर रखी गई थी। निर्देशक राजकुमार हिरानी भी इस पार्टी में उपस्थित थे। हिरानी के साथ ही शाहरुख खान फिल्म 'डंकी' कर रहे हैं। क्रिसमस के अवसर पर ये फिल्म रिलीज होगी।

सनम तेरी कसम (2016) ने हासिल किये थे विकिपीडिया पर एक मिलियन व्यूज

एरिक सेगल की क्लासिक नॉवल से प्रेरित है सनम तेरी कसम की कहानी

'झूठा ही सही' में अभिषेक, रितेश और इमरान ने किया है वॉइस कैमियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -