कपड़ों के कारण फिर ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण, देंखे इस बार पहना क्या खास?
कपड़ों के कारण फिर ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण, देंखे इस बार पहना क्या खास?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हाल ही में एयरपोर्ट पर डबल थर्मल में स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका ने न सिर्फ हाई नेक वाली फुल स्लीव वूलेन टॉप पहना हुआ था, बल्कि ऊपर से रेड कलर की एडिडास जैकेट भी पहनी हुई थी। अप्रैल की गर्मी में दीपिका पादुकोण को इस ड्रेस में देखकर हर कोई हैरान दिखाई दिया। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा- यह न्यूयॉर्क या लंदन नहीं है, मुंबई में अच्छी खासी गर्मी रहती है। वो इतना सब कैसे पहने है।

वही इसी प्रकार एक शख्स ने कमेंट किया- दोस्तों कहीं वो अपना बेबी बंप तो नहीं छिपा रही है। एक व्यक्ति ने कमेंट किया- ये तो अपने आप को कुछ अधिक ही हॉलीवुड अभिनेत्री समझ बैठी है। एक शख्स ने लिखा- अरे बाबा, इंडिया के कौन से हिस्से में इतनी ठंड पड़ रही है। एक ने लिखा- सारी दुनिया की ठंड इसी को लगती है। एक शख्स ने लिखा- अभी गर्मियां चल रही हैं कि सर्दियां? इसी के साथ कई लोगों ने इस पर तरह तरह के कमेंट किए है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने बीते कुछ समय में भारत का नाम बहुत रौशन किया है। वह न केवल ऑस्कर में पहली बार बतौर प्रिजेंटर पहुंचीं बल्कि विदेशी फिल्म फंक्शन्स में बतौर ज्यूरी भी पहुंचीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण बीते दिनों शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' में काम करती दिखाई दी थीं। फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में भी दीपिका पादुकोण के होने की बात कही जा रही है। इसके अतिरिक्त वह फिल्म 'प्रोजेक्ट-के' में भी दिखाई देगी।

'इब्राहिम से आया है ब्राह्मण...', लकी अली के इस पोस्ट पर छिड़ी जंग

मलाइका नहीं बल्कि रवीना थी इस गाने के लिए पहली पसंद

बड़े भाई इब्राहिम अली खान संग तैमूर ने दिखाए एब्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -