यहाँ दीपिका निकली रणवीर से आगे
यहाँ दीपिका निकली रणवीर से आगे
Share:

अभी हाल ही में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की मूवी ‘ट्रिपल एक्स’ द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में हमे नजर आई थी व बता दे की संजय लीला भंसाली की बायोपिक पद्मावति आजकल खूब चर्चा में है। कभी इसके एक्टर्स तो कभी उनकी फीस को लेकर फिल्म खबरों में बनी रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, फिल्म के दूसरे लीड रणवीर सिंह की फीस का खुलासा किया गया है।

इसमें कोई शक नहीं कि दीपिका पादुकोण आज की तारीख में नम्बर वन एक्ट्रेस हैं और दुनिया की 10वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस भी हैं। हम ये जानते हैं कि दीपिका फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली से मोटा चेक लेने वाली हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह कितनी फीस ले रहे है।

खबरों के मुताबिक दीपिका अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से कहीं ज्यादा फीस ले रही हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। 'पद्मावति' में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभाएंगे जिसके लिए उनकी फीस 7-8 करोड़ तय की गई है वहीं दीपिका को लीड रोल के लिए 11 करोड़ मिलेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -