कमर्शियल ऐड में साथ नजर आए दीपवीर, एक्टर ने शेयर किया वीडियो
कमर्शियल ऐड में साथ नजर आए दीपवीर, एक्टर ने शेयर किया वीडियो
Share:

आप जानते ही होंगे इस समय दीपिका पादुकोण चर्चाओं का हिस्सा बनी हुईं हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही उनका नाम ड्रग्स केस में आया है और जब से उनका नाम आया है तब से वह बहुत कम नजर आती हैं। वहीँ उनके पति रणवीर सिंह भी आजकल कम ही दिखते हैं। लेकिन हाँ, दोनों लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

अब हाल ही में एक कमर्शियल ऐड में दोनों साथ नज़र आए हैं जिसके वीडियो को रणवीर सिंग ने अपने इंस्टाग्राम से खुद शेयर की है। आप देख सकते हैं यह जियो फाइबर की ऐड है जिसमे दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह एक पैपी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वैसे इस ऐड में एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, इशिता दत्ता, वत्सल सेठ भी दिखाई दे रहे हैं। सभी जमकर डांस कर रहे हैं।

वैसे इस ऐड में दीपिका और रणवीर को काफी समय के बाद एक साथ देखने को मिला है जिससे फैंस काफी खुश हैं। अब इस ऐड पर जमकर कमेंट भी हो रहे हैं। वैसे कुछ फैंस ने तो कमेंट सेक्शन में यह तक डिमांड कर डाली है कि या तो दोनों एक साथ और भी ऐड करें या फिर एक साथ किसी फिल्म में काम करें। दोनों की फिल्मों के बारे में बात करें तो अब तक दीपिका और रणवीर रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में साथ नज़र आ चुके हैं। वहीँ जल्द ही दोनों फिल्म 83 में भी साथ दिखने वाले हैं।

हार मानने को तैयार नहीं ट्रम्प, कहा- 'चुनाव मैंने जीता है...'

जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनते ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी ने दी बधाई

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडेन, कहा- 'वादा करता हूं समाज को तोडूंगा नहीं, जोडूंगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -