म्यांमार भूस्खलन में मृतकों की संख्या 17 हुई
म्यांमार भूस्खलन में मृतकों की संख्या 17 हुई
Share:

नेपेडा : म्यांमार में हुए भुसंखलन से मरने वालो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अत्यधिक बारिश की वजह से हुए भूसंख्लन में कई लोग लापता है। म्यांमार के कयाह राज्य में हुए एक भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है और छह अन्य लोग लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पीड़ितों में सात महिलाएं शामिल हैं।

मूसलाधार वर्षा के कारण रविवार को हुए भूस्खलन में मावची तोंग पाव गांव और लोखालो गांव के बीच पर्वतीय क्षेत्र में 60 घर नष्ट हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य जारी है, जिसके तहत दो स्कूलों में राहत शिविर खोले गए हैं और एक अस्पताल खोला गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -