प्रदेश की इस फैक्ट्री से निकल रहा जानलेवा धुंआ, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
प्रदेश की इस फैक्ट्री से निकल रहा जानलेवा धुंआ, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Share:

मुरैना। जिले में नगर निगम के आबादी क्षेत्र में बनी गुप्ता सॉल्वेंट फैक्ट्री के प्रदूषण से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं से छोटे बच्चों के साथ बुजुर्ग बीमारी का शिकार हो रहे है। नेशनल हाईवे- 44 पर वन विभाग की डिपो के सामने नगर निगम सीमा क्षेत्र में चल रही फैक्ट्री के प्रदूषण से आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के निवासी बीमार हो रहे हैं।

फैक्ट्री के जहरीले धुएं से फैक्ट्री के सामने बने जैन तीर्थ जिस को पवित्र धाम बोला जाता है, वहीं वंदना कान्वेंट स्कूल फैक्ट्री के बगल से संचालित है। जिससे बच्चों में भी बीमारी फैलने का खतरा है। इसे जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही कहें या मिली भगत। दिन और रात फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुंए से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के जहरीले धुएं से लोगों की छतों पर काली चादर बिछ जाती है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बीमारी फैल रही है। फैक्ट्री मैनेजर भारत गुप्ता ने फैक्ट्री से निकली राख को भी फैक्ट्री के चारों ओर डलवाया दिया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।इसकी शिकायत करने पर कलेक्टर ने जांच के निदेश दिए है। जल्द ही टीम बनाकर मामले की जांच कराएं जाएंगे और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने के लिए प्रदूषण विभाग को सूचना दी जाएगी।

महाकाल दर्शन करने आये श्रद्धालुओं और सुरक्षा गार्ड के बीच हुए हाथापाई

विजयवर्गीय ने कमलनाथ और दिग्विजय पर कसा तंज, दो बेचारे, बिना सहारे

'सिंधिया को मुर्गा तो नरोत्तम मिश्रा को कह दिया मच्छर', इस कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -