कांग्रेस विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, मचा हड़कंप
कांग्रेस विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, मचा हड़कंप
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है यहाँ कांग्रेस की MLA छन्नी साहू पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। ये हमला राजनांदगांव जिल में हुआ है। पुलिस ने बताया कि अपराधी की पहचान खिलेश्वर के तौर पर हुई है तथा उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया, यह घटना आज शाम डोंगरगांव पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले जोधरा गांव में हुई, जब खुज्जी की MLA छन्नी चंदू साहू एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थीं। अपराधी ने MLA छन्नी पर चाकू से हमला किया था। इसके चलते वह घायल हो गईं।

वही इस हमले के पीछे क्या वजह है, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने अपराधी को डोगर गांव थाना में रखा है। सत्तारूढ़ पार्टी की MLA पर हुए इस हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, MLA साहू मंच पर थीं, जब नशे में धुत एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला किया। उन्होंने कहा कि साहू की कलाई पर मामूली चोटें आईं, तत्पश्चात, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि अपराधी को गिरफ्त में ले लिया गया है तथा आगे की तहकीकात जारी है। 

वही इस बीच विपक्षी बीजेपी ने घटना की निंदा की है तथा आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है। भाजपा ने कहा कि जब सत्तारूढ़ दल का विधायक सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा? यह भूपेश बघेल सरकार की नाकामी है। बता दें कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की खुज्जी सीट पर कांग्रेस की छन्नी चंदू साहू ने भाजपा के हिरेंद्र कुमार साहू को हराया था। इस चुनाव में छन्नी को जहां 71,733 और हिरेंद्र कुमार साहू को 44,236 वोट मिले थे।

'मेरी जमानत को चुनौती नहीं दे सकती CBI..',चारा घोटाले में लालू यादव का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

विभाजन के 'रक्तरंजित इतिहास' के बारे में बच्चों को न बताया जाए..! CBSE के सर्कुलर से शरद पवार को आपत्ति

'नफरत-कट्टरता फैलाने वाली ताकतें आज सत्ता में..', केंद्र पर सोनिया गांधी का हमला, की राजीव के कार्यकाल की तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -