खाना बदल देगा आपकी किस्मत और ग्रह होंगे शांत, जानिए कैसे?
खाना बदल देगा आपकी किस्मत और ग्रह होंगे शांत, जानिए कैसे?
Share:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन की दिनचर्या का प्रभाव व्यक्ति के ग्रहों की स्थिति पर पड़ता है। जी हाँ और ज्योतिष में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जिनका पालन करने से आप खुद को ग्रहों के अशुभ परिणामों की चपेट में आने से बचा सकते हैं। जी हाँ और इसी में शामिल है दिन के हिसाब से खाना। जी दरअसल आप रोज क्या खाते हैं क्या नहीं इसका असर भी ग्रहों की दिशा दशा दोनों पर दिखाई देता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को दिन के हिसाब से कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

सोमवार- ज्योतिष के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव के साथ चंद्रमा का दिन भी होता है। जी हाँ और इस दिन चंद्र उपासना से व्यक्ति की कुंडली में चंद्र की स्थिति अच्छी बनती है और इस दिन चीनी के सेवन की मनाही होती है।

मंगलवार- कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए घी का सेवन अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मजबूत मंगल व्यक्ति को साहसी, पराक्रमी निडर बनाता है। इस वजह से इस दिन जितना संभव हो घी का इस्तेमाल न करें।

बुधवार- बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन हरी सब्जियों का त्याग करना चाहिए।

गुरुवार- यह दिन भगवान विष्णु बृहस्पति देव को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन केला दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करें।

शुक्रवार- शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता हैं कि इस दिन खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

शनिवार- शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन तेल से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

रविवार- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन सूर्य दोष से बचने के लिए खाने में नमक का परहेज करें। जी दरअसल इस दिन नमक न खाने से ग्रह के शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

पति रणबीर की एक्स दीपिका-कैटरीना को लेकर आलिया भट्ट ने कही ये बात

इस साल कब है जन्माष्टमी, जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

शत्रुओं पर पाना है विजय तो घर में लगाए इस फूल का पौधा, बढ़ेगी सुख समृद्धि

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -