मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के कार को सार्वजनिक रुप से आग में झोक दिया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सरेआम इस कार को जलाया गया। मंगलवार को अखिल भारतीय महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने कहा था कि इसे एंबुलेंस बनाया जाएगा, लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के गुर्गो द्वारा धमकी मिलने के बाद उन्होने यह विचार त्याग दिया। दाउद की हुंडई एक्सेंट कार कुछ दिनों पहले दाउद के दिल्ली स्थित होटल दिल्ली जायका समेत कई चीजों के साथ नीलाम हुई थी।
जिसमें दाउद के कार को अखिल भारतीय महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने खरीदा था। इसी कार को वो दिल्ली की जनता को मॉडिफाई करके समर्पित करना चाहते थे। 9 दिसंबर को हुई नीलामी में चकर्पाणि ने यह कार 3,20,000 में खरीदी थी। हांलाकि जब उन्होने कार खरीदी थी तभी उन्होने कहा था कि वो इस कार को जला देंगे। चक्रपाणि ने एबुलेंस बनाए जाने की यह जानकारी अपने इटावा आवास से दी थी।
चक्रपाणि का कहना है कि हमने यह कार खरीदी ही इसलिए थी ताकि दाउद को पता चले कि उसकी कोई हैसियत नही है। हमें उससे डरने की जरुरत नही है। चक्रपाणि ने बताया कि कार खरीदे जाने के बाद से उन्हें दाउद गैंग से धमकियां भी मिल रही है। जिसके खिलाफ उन्होने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। लेकिन वो किसी से नही डरते है।