पिता समलैंगिक इसलिए बेटी ने किया सुसाइड, अब बेटे पर नजर
पिता समलैंगिक इसलिए बेटी ने किया सुसाइड, अब बेटे पर नजर
Share:

मध्य प्रदेश / भोपाल : मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। लड़की की मौत का आरोप उसके पिता पर ही लगाया जा रहा हैं। नाबालिग आस्था खरे 10वीं की स्टूडेंट थी। आस्था ने बुधवार की शाम शांतिनगर कॉलोनी स्थित अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि आस्था द्वारा आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया था। सिविल लाइन पुलिस द्वारा मामला की FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। लड़की के भाई का आरोप है कि पिता की हरकतें बहुत खराब हैं। वह समलैंगिक हैं। शायद उन्होंने ही गुड़िया(आस्था) को मौत के घाट उतरा है।

बेटे का आरोप, पिता है गे-

आस्था के भाई उज्ज्वल खरे ने बहन की मौत का आरोपी अपने ही पिता को बताया है। उसने कहा-"मेरे पिता समलैंगिक हैं। उनकी गंदी हरकतों के कारण पूरा परिवार परेशान रहता था। वह घर पर लड़कों को लेकर आते थे, जो बहन पर गंदी नजर रखते थे। मेरे पिता ने ही बहन की हत्या की है। अब मुझे भी उनसे जान का खतरा है। परिवार के लोगो ने और मम्मी ने कई बार उन्हें गंदी हरकतें करने से रोका, लेकिन वह अपनी मनमर्जी करते रहे। मेरे पिता हमें मारते-पीटते हैं। वह आपराधिक मानसिकता के आदमी हैं। इस कारण परिवार के सभी सदस्य उनसे डरते हैं। उनकी हरकतों से पूरी कॉलोनी परेशान है। गुड़िया(आस्था) भी पापा से परेशान थी। पापा के साथ घर पर आने वाले लड़के उस पर बुरी नजर रखते थे। मौका पाकर बेहूदा हरकतें करते थे। पापा ने गुड़िया के साथ भी गंदी हरकतें करने की कई बार कोशिश की। वह पापा से तंग आ गई होगी, इसलिए पापा ने उसे मार डाला होगा।"

मां नहीं थी शहर में-

आस्था की मां हेमलता पेशे से टीचर हैं। वह किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) गई हुई थीं। घटना की जानकारी लगने पर वह गुरुवार सुबह छतरपुर लौटी हैं। हेमलता भी अपने पति अशोक पर ऐसे ही गंभीर आरोप लगा रही हैं।

मौत के बाद से पिता गायब-

अशोक खरे का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। हालांकि जब बेटे और पत्नी द्वारा खुद पर गंभीर आरोप लगते देख वो जिला अस्पताल से गायब हो गया, जहां आस्था का पोस्टमार्टम हो रहा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -