जबरदस्त हरियाणवी गाना 'डार्लिंग' ने किया धमाका, मिलें लाखों व्यूज
जबरदस्त हरियाणवी गाना 'डार्लिंग' ने किया धमाका, मिलें लाखों व्यूज
Share:

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ कई जबरदस्त हरियाणवी सांग्स में काम कर चुकीं गायिका रेणुका पवार का हाल ही रिलीज हुआ एक सांग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इन दिनों इस हरियाणवी सांग को बहुत देखा जा रहा है। इस गाने के बोल हैं- 'डार्लिंग'। इस सांग को यू-ट्यूब पर 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। रेणुका पवार एवं यूके हरियाणवी द्वारा गाए गए इस हरियाणवी सांग को मुकेश जाजी ने लिखा है तथा अमन जाजी ने इसका संगीत दिया है। वहीं, इस सांग को अंजली राघव और अमन जाजी पर फिल्माया गया है। 

अंजली राघव हरियाणवी सांग्स में अपनी अदा एवं डांस से अपने प्रशंसकों का दिल जीत चुकी हैं। उनके वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं। वही इस सांग में अंजली राघव एवं अमन जाजी की केमेस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है यही वजह है कि यू-ट्यूब पर दो बार अपलोड किए गए इस सांग को 50 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

बागपत के एक छोटे से कस्बे से आने वाली हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा है। उनकी तुलना अब सपना चौधरी से होने लगी है। रेणुका की विशेष बात ये है कि वो जितनी जबरदस्त गायिका हैं उतना ही अच्छा डांस भी करती हैं। रेणुको के हरियाणवी सांग '52 गज का दामन' ने सनसनी फैला दी थी। इस सांग को सिर्फ चार माह में 588 मिलियन व्यूज प्राप्त हो चुके हैं तथा अब इस सांग को हरियाणवी गानों में सबसे अधिक व्यूज बटोरने वाला गाना माना जा रहा है। 

विजय सेतुपति इस कारण आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से हुए अलग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

धनुष ने जारी किया ‘कर्णन’ का फर्स्ट लुक, इस दिन होगी रिलीज

'राधेश्याम' का टीजर रिलीज करते हुए प्रभास ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -