2022 में कांग्रेस विधायक ने पीटा था, अब भी बैठ नहीं पाते हैं दलित इंजिनियर ! आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने की मुलाकात
2022 में कांग्रेस विधायक ने पीटा था, अब भी बैठ नहीं पाते हैं दलित इंजिनियर ! आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने की मुलाकात
Share:

जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आज शनिवार (18 नवंबर) को उस दलित इंजीनियर से मुलाकात की, जिस पर मार्च 2022 में कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा और उनके समर्थकों ने कथित तौर पर हमला किया था, जिसके बाद दलित इंजिनियर को कई चोटें आईं थीं। इसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं, क्योंकि उनकी कई हड्डियां टूट चुकी हैं। 

मुलाकात के बाद खड़गे ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और इसलिए पार्टी ने राज्य में 25 नवंबर को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें (आरोपी विधायक को) मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है। मार्च 2022 में मलिंगा की मौजूदगी में हर्षाधिपति वाल्मिकी को बुरी तरह पीटा गया था और उन पर कुर्सी फेंकी गई थी। इस घटना के बाद तीन बार के कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार किया गया था, हालाँकि जल्द ही उन्हें जमानत दे दी गई, जबकि पीड़ित अब भी अस्पताल के बिस्तर पर है। 

कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीड़ित वाल्मिकी से मुलाकात के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि, ''हर्षाधिपति वाल्मिकी बैठ भी नहीं पा रहे हैं, क्योंकि उनकी सारी हड्डियां टूट गई हैं। राहुल गांधी और मैंने उस व्यक्ति (गिरिराज सिंह मलिंगा) को टिकट नहीं देने का फैसला किया, जिसने इतना घृणित कृत्य किया हो। भले ही हम वह सीट हार जाएं।'

कब्रिस्तान में भी सुरक्षित नहीं बेटियां! 5 वर्षीय बच्ची की कब्र पर फूल चढ़ाने आए पिता के उड़े होश, मासूम के साथ सोता मिला मोहम्मद रफीक

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद नए मिशन पर ISRO, 350 किलो का रोवर ऐसे रचेगा इतिहास

बीच सड़क पर बदमाशों ने की कांग्रेस नेता की जमकर पिटाई, सामने आई चौंकाने वाली वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -