सूअर की बलि दे रहा था दलित समाज, मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति, मचा बवाल
सूअर की बलि दे रहा था दलित समाज, मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति, मचा बवाल
Share:

रांची: झारखंड के गोमिया में दलित समुदाय द्वारा सूअर की बलि देने के एक पारम्परिक कार्यक्रम के दौरान बखेड़ा खड़ा हो गया। यह विवाद मुस्लिम समुदाय द्वारा विरोध करने के बाद हुआ। मुस्लिम समुदाय ने आरोप लगाया है कि कटे सूअर के कुछ टुकड़े उनके मोहल्ले में भी बिखेरे गए थे। फिलहाल गाँव में तनावपूर्ण शांति है, वहां पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घटना रविवार (19 नवंबर, 2023) की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला बोकारो के गोमिया के अंतर्गत आने वाले गाँव अइयर का है। यहाँ रविवार (19 नवंबर) को रविदास समाज के लोगों ने अपनी पारम्परिक पूजा की। इस पूजा के दौरान दलित समुदाय ने सूअर की बलि दी। बताया जा रहा है कि सूअर की बलि के बाद समाज के लोग उसके मांस को अपने साथ ले गए। मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि बलि चढ़ाने वालों ने मांस के टुकड़ों को यहाँ-वहाँ बिखेर दिया। कुछ टुकड़े मुस्लिम बस्ती में भी बिखरे मिले। ये खबर आग की तरह इलाके में फैल गई और मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने घरों से निकल आए। इसके बाद हालात तनावपूर्ण होता देख कर रविदास समुदाय के लोग भी मोर्चे पर जमा हो गए। दलित समुदाय के लोगों का कहना है कि उनका ये त्योहार 7 वर्षों में एक बार आता है, जिसमें वो अपनी परम्परा के अनुसार सूअर की बलि देते हैं। ये बलि वो धान की कटाई से पहले अपने इष्ट देव को खुश करने के लिए देते हैं। रविदास समुदाय के लोग अपनी पूजा में किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं चाहते थे। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल वहाँ पहुँचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर अलग किया।

बाद में रविदास समाज और मुस्लिम समुदाय के बीच जिले के सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में बातचीत हुई। बैठक में दोनों ही पक्ष खुद को सही और दूसरे को गलत कह रहे थे। आख़िरकार वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने को कहा है। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच संपत्ति विवाद भी निकल कर सामने आया। प्रशासनिक अधिकारियों ने जनजातीय लोगों के धर्म महासम्मेलन के बाद इस मामले का स्थाई निराकरण निकालने की बात कही है। गाँव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

बता दें कि अगस्त 2021 में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ऐसा ही विवाद सामने आया था। तब देवरिया के रामलीला गाछी बाजार में शुक्रवार (20 अगस्त, 2021) को ताजिया जुलूस और सुअरिया मेला के आयोजन को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। उस समय मुस्लिम पक्ष ने ताजिया जुलूस के दौरान लगने वाले सुअरिया मेले के आयोजन पर आपत्ति जताई थी। तनाव और तनातनी बढ़ने के चलते दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए थे। आक्रोशित हिन्दुओं की पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की हुई थी।

'तीर्थ कर आया लेकिन अब भी शांति नहीं मिली, अब होगा तांडव...', लखीसराय हत्याकांड से पहले आरोपी ने लिखी थी 15 पन्नों की चिट्ठी

इस्लाम नहीं कबूला, तो POCSO एक्ट में फंसाया ! सत्तर-सलमान की प्रताड़ना से तंग आकर रोहित ने दे दी जान

छात्र आत्महत्या के बढ़ते मामलों के लिए माता-पिता जिम्मेदार, हम कोचिंग संस्थानों को निर्देश नहीं दे सकते - सुप्रीम कोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -