Tauktae: 6 की मौत और 2 लाख लोगों को किया गया शिफ्ट, 410 लोग अभी भी समुद्र में फंसे
Tauktae: 6 की मौत और 2 लाख लोगों को किया गया शिफ्ट, 410 लोग अभी भी समुद्र में फंसे
Share:

मुंबई: कोरोना की मार झेल रहे भारत में बीते सोमवार को चक्रवाती तूफान Tauktae ने तांडव मचाया है। ऐसे में सबसे पहले महाराष्ट्र से टकराने के बाद अब ये तूफान गुजरात के इलाकों में एक्टिव हो चुका है। और तबाही मचा रहा है। बीते दिनों ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि ये तूफान बड़ी तबाही मचा सकता है, ऐसे में सभी राज्य सरकारें पहले से एक्टिव थीं। सभी तैयारियों के बावजूद इस तूफान ने अपना विकराल रूप दिखाया है। मिली जानकारी के तहत महाराष्ट्र, दमन और दीव, गुजरात के तटीय इलाकों में इस महातूफान का तांडव दिखा है।

बीते सोमवार दोपहर को Tauktae के कारण महाराष्ट्र में तेज़ आंधी, तूफान और बारिश आई, जिसके बाद गुजरात में इस तूफान ने प्रवेश किया। बताया जा रहा है यहां करीब 185 प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चल रही थीं और तूफान के इस असर के कारण ही गुजरात की सरकार ने करीब 2 लाख लोगों को शिफ्ट किया, जो मुख्य रूप से गुजरात के तटीय इलाकों में रहते थे। वही यह भी कहा जा रहा है कि अरब सागर में 410 लोगों के साथ दो नाव अभी भी भटकी हुई है, नौ सेना की ओर से इनको ढूंढने का अभियान चलाया जा रहा है। वही तूफान इतना खतरनाक है कि अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि गुजरात में प्रवेश से पहले इस तूफान ने महाराष्ट्र में अपना व्यापक असर दिखाया। जी दरअसल इस महातूफान के कारण महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 नाविक अभी भी गायब हैं। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में तूफान के दौरान पेड़, बोर्ड, खंबे गिरने की शिकायतें आईं, जिनके कारण जाम लगा, तो आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि बीते कल मुंबई एयरपोर्ट को पहले ही तूफान की वजह से बंद करना पड़ा था। वही उसके बाद जब गुजरात में इस तूफान ने प्रवेश किया तो वहां भी अहमदाबाद, सूरत, राजकोट के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। केंद्र की ओर से कई एजेंसियों को मोर्चे पर लगाया हुआ है, वो वहीं समुद्री इलाकों के आसपास भारतीय नौसेना पूरी तरह से एक्टिव है और हर इंतजाम कर रही है। वहीं, भारतीय सेना की भी दर्जनों टीमें प्रभावित राज्यों के अलग-अलग इलाकों में फैली हुई हैं, जहां स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर वो काम कर रही हैं।

क्या है आज का पंचांग, जानिए यहाँ शुभ-अशुभ मुहूर्त

'गवर्नर धनखड़ सनकी, रक्तपिपासु, पागल कुत्ते की तरह घूम रहा।।।', नेताओं की गिरफ़्तारी पर बौखलाई TMC

कोरोना संक्रमित आज़म खान की सेहत में हुआ सुधार, ICU से नार्मल वार्ड में हुए शिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -