बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवाती तूफान मोरा, अलर्ट पर भारतीय नौसेना
बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवाती तूफान मोरा, अलर्ट पर भारतीय नौसेना
Share:

ढाका : चक्रवाती तूफान मोरा का तूफानी असर जल्द ही नज़र आ सकता है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में इसके होने से बांग्लादेश में स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। इस तूफान ने अब अपना असर दिखाना प्रारंभ किया है। इस हेतु भारतीय नौसेना तैयार है। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के पोतों को आपात स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रखा गया है। यह काफी खतरनाक चक्रवात है।

मिली जानकारी के अनुसार मोरा चक्रवात बंगाल की खाड़ी में और उत्तर व उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। तूफान के विकट हालातों का सामना करने के लिए भारतीय नौसेना के बेड़े को तैयार रखा गया है। बांग्लादेश में मौसम विभाग ने दो समुद्री बंदरगाहों के लिए 10 के स्केल पर सर्वोच्च स्तर की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि चटगांव और कॉक्स बाजार के बंदरगाहों पर चक्रवाती तूफान की चेतावनी को बड़े खतरे के सिग्नल संख्या 10 के स्तर पर जारी किया गया है।

विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान के उत्तरी दिशा में बढ़ने और मंगलवार सुबह चटगांव तथा कॉक्स बाजार में पहुंचने से भयावह तूफान का खतरा है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र के आसपास न जाने की सलाह दी गई है। समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संभावित तूफानी क्षेत्र से तय दूरी पर राहत बल को तैनात किया गया है।

बारातियों पर दीवार गिरने से 22 की मौत, 30 घायल

बिहार में बिजली गिरने से 23 की मौत, आंधी से ढही दीवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -