बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान
Share:

जयपुर : देशभर में इन दिनों दिन में कड़ी धूप निकलती है तो दूसरी ओर सूर्यास्त होने के बाद हल्की ठंड का असर गहराने लगता है लेकिन शुक्रवार को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला। हालांकि मौसम में आया यह बदलाव कई क्षेत्रों में 3 दिन से महससू किया गया है। दरअसल राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों बारिश और ओलावृष्टि का असर रहा। इस दौरान आंधी भी चली। ओलावृष्टि होने से फसलों का नुकसान होने की आशंका जताई गई है तो दूसरी ओर आंधी के कारण कुछ खेतों में खड़ा गेहूं आड़ा पड़ गया। बदलते मौसम से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई क्षेत्र प्रभावित रहे।

मध्यप्रदेश की राजधानी में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हुआ और बारिश होने लगेी। बारिश से जहां खेतों में फसल को नुकसान का अनुमान लगाया गया वहीं सड़कें गीली हो गईं और आम - जनजीवन प्रभावित रहा। लोग भीगने लगे तो कुछ कहीं शेड की आड़ में राह में ही ठहर गए और बारिश ठहरने का इंतज़ार किया।

मौसम में बदलाव आने के चलते तापमान करीब 5 डिग्री नीचे चला गया। मध्यप्रदेश के इंदौर में धूल भरी आंधी चली। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। विशेषज्ञों का कहना था कि इवैपरेशन के चलते आसमान में पहुंचने जो पानी वाष्पीकृत होता है वह पानी में परिवर्तित हो जाता है ठंडक के कारण वही जल बर्फ में बदल जाता है। हालांकि इस बार पूर्व से चलने वाली हवाओं को मौसम में बदलाव का कारण माना गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -