महिला सिपाही को मारी गोली, दो लाख रुपये और स्कूटी लूटकर फरार
महिला सिपाही को मारी गोली, दो लाख रुपये और स्कूटी लूटकर फरार
Share:

बागपतः उत्तर प्रदेश से हिंसक वारदात की एक घटना सामने आई है। जिसमे उत्तर प्रदेश की एक महिला सिपाही को गोली मार कर पैसे और उसकी स्कूटी लूट लिया गया। महीला सिपाही गाजियाबाद से अपनी ससुराल लुहारी गांव लौट रही थी। रास्ते में नैथला गांव के निकट दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिय़ा। पारिवारिक विवाद का जिक्र करते हुए सिपाही को गोली मार दी। गोली सिपाही के बाएं हाथ में लगी है। हमलावर स्कूटी लूटकर फरार हो गए। सिपाही का कहना है कि स्कूटी में दो लाख रुपये भी रखे हुए थे। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी।

घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने जानकारी ली। पारिवारिक विवाद को हमले की वजह माना जा रहा है। शामली के ताना गांव निवासी महिला सिपाही रेणु की शादी बड़ौत के लुहारी गांव निवासी सिपाही अनुज के साथ हुई थी। रेणु गाजियाबाद के महिला थाने में तैनात हैं जबकि अनुज डायल 100 पर गाजियाबाद में ही तैनात हैं। दंपती के बीच बीते दो माह से विवाद चल रहा है। सोमवार को रेणु स्कूटी पर गाजियाबाद से अपनी ससुराल लुहारी लौट रही थी।

शाम के समय जब वह नैथला गांव के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। सिपाही का कहना है कि दोनों उससे पारिवारिक विवाद की बात करने लगे। इस बीच युवकों ने तमंचा निकाल लिया और उस पर फायर किया। गोली महिला सिपाही के बाएं हाथ में लगी है। हमलावर स्कूटी लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरो की खोज के लिए सर्च अभियान चला रही है।

प्रेमी के साथ मिलकर शौहर को लगाया ठिकाने

तकनीशियन ने की सिटी स्कैन करवाने आई महिला संग छेड़छाड़

सुहागरात में पति से बोली नई नवेली दुल्हन, कहा- 'मै आपके साथ नहीं किसी और के साथ...'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -