डॉलर की गड्डी देने का बोल उड़ाए ढाई लाख रुपये
डॉलर की गड्डी देने का बोल उड़ाए ढाई लाख रुपये
Share:

नई दिल्ली : डॉलर पाने के फेर में एक कैब चालक और उसके दोस्त ने ढाई लाख रुपये गंवा दिए। एक महिला और युवक ने पीड़ितों को डॉलर की गड्डी देने के बहाने सीमापुरी में बुलाया। आरोपी उनसे रुपये लेकर कुछ देर में आने की बात कर वहां से फरार हो गए। दोनों पीड़ित काफी देर तक आरोपियों का इंतजार करते रहे। बाद में ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने मामले की सूचना सीमापुरी थाने में की। छानबीन के बाद सीमापुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया पीड़ित योगराज परिवार के साथ उत्तम नगर में रहता है। योगराज ने बताया कि उसका रिश्तेदार विनोद कैब चलाता है। 10 दिसंबर को विनोद ने भोगल से एक युवक को सवारी के रूप में बिठाया था। आरोपी किराये के बदले विनोद को 20 डॉलर दिया। 

ढाई लाख में तय हुआ सौदा

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बताया उसके पास ऐसे कई सारे डॉलर हैं, वह उसे दे सकता है। विनोद ने डॉलर की जांच करवाई तो असली निकला। इधर विनोद ने योगेश से इसका जिक्र किया। योगेश ने फोन से आरोपियों से सौदेबाजी की। ढाई लाख रुपये में सौदा तय हो गया। आरोपियों ने शुक्रवार को योगेश व विनोद को रुपये लेकर बुलाया। सीमापुरी पहुंचने पर दोनों को एक महिला व आरोपी युवक मिला। आरोपियों ने दोनों से रुपये लिए और कुछ देर में आने की बात कर निकल गए। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटे तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

बस ना रोकने पर युवकों ने किया ड्राइवर का ऐसा हाल

महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा अब यह प्रदेश

सात दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई यह छात्रा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -