जोशीमठ के 500 से अधिक मकानों में आई दरार, आक्रोशित लोगों ने जाम किया बद्रीनाथ हाईवे
जोशीमठ के 500 से अधिक मकानों में आई दरार, आक्रोशित लोगों ने जाम किया बद्रीनाथ हाईवे
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने और घरों की दीवारों में दरार आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भूधंसाव का दायरा बढ़ने की वजह से स्थानीय लोग में दहशत हैं। लोग डर के साए में जीने के लिए विवश है। वहीं, स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। लोगों का विरोध-प्रदर्शन तेज हो चला है।

 

भूधंसाव को लेकर आज गुरुवार (5 जनवरी) को प्रभावितों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बद्रीनाथ हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है। जाम के कारण हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है। इसके साथ ही लोगों ने लोकल बाजारों को भी बंद कर दिया है। लोगों ने अब चक्का जाम की घोषणा कर सरकार को चेतावनी दी है। इससे पहले बीती शाम बड़ी तादाद में लोगों ने मशाल जलाकर भी विरोध जाहिर किया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही जोशीमठ का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैं कुछ दिनों में जोशीमठ का दौरा करूंगा। स्थिति को संभालने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मैंने स्थिति की निगरानी के लिए नगर निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र पवार के साथ बात की है।'

बता दें कि, सीएम धामी ने इस क्षेत्र के दोबारा अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की 8 सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम गुरुवार से जोशीमठ में डेरा डालेगी और 2 दिन तक भूधंसाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी। साथ ही समस्या के निराकरण के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक उपायों के दृष्टिगत सरकार को सुझाव देगी।

पाकिस्तान के लिए ही 'काल' बन गए उसके पाले हुए आतंकी, तालिबान ने दे डाली खुली धमकी

भगवा कपड़े छोड़ें सीएम योगी, थोड़ा मॉर्डन बनें..', कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के विवदित बोल

'मेरे पास BJP और RSS नेताओं की अश्लील सीडी है', इस नेता के बयान से मचा बवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -