CCTV पर लगा दिया गोबर, फिर जो किया वो देख पुलिस भी रह गई दंग
CCTV पर लगा दिया गोबर, फिर जो किया वो देख पुलिस भी रह गई दंग
Share:

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा में ATM चोरों की चौंकाने वाली घटना देखने को मिली है। चोरों ने 17-18 अक्टूबर की रात लगभग 2:30 बजे लोहरदगा शहर के ब्लॉक मोड़ में एक्सिस बैंक के ATM केबिन में घुसकर CCTV कैमरे पर गोबर पोत दिया। तत्पश्चात, ATM तोड़कर पैसे चुराने का प्रयास किया। हालांकि, चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। किन्तु पकड़े जाने के डर से CCTV पर गोबर पोतने का कारनामा सबको चौंका रहा है।

बता दें, इन दिनों लोहरदगा में चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। लोहरदगा पुलिस ने कुछ बदमाशों को CCTV की सहायता से पकड़ा भी है। इसलिए वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सबसे पहले CCTV को ही ढंकने का जुगाड़ लगाया तथा इसके लिए गोबर का उपयोग किया। मामले की तहकीकात कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि चोरों ने अपनी पहचान एवं कारनामा छिपाने के लिए CCTV पर गोबर से पोत दिया। ATM को भी क्षति ग्रस्त किया है। पुलिस ATM ऑपरेटर से पूरी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।

वही जिस ATM में चोरी की कोशिश की गई वह हाईवे के किनारे है। उसके आसपास कई सरकारी कार्यालय भी हैं। ATM उसी बिल्डिंग में है जहां बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी का दफ्तर है। चोरों का दुस्साहस एवं कारनामा जिले में ख़बरों का विषय बना हुआ है। लोहरदगा पुलिस चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर आम लोगों एवं विशेष रूप से कारोबारियों से अपनी दुकानों प्रतिष्ठानों में CCTV लगाने की अपील कर रही है। अब चोर CCTV की भी काट इस प्रकार तलाश रहे हैं। 

'लक्ष्मण ने सोचा, राम को समुद्र में धकेल दूँ और सीता संग चला जाऊं..', कांग्रेस नेता का विवादित बयान

दिल्ली में 50 लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण रद्द, क्या कबाड़ में जाएंगी ये गाड़ियां ?

मल्लिकार्जुन खड़गे ही बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष ? गांधी परिवार ने दे रखा है फुल सपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -