कोरोना को लेकर आई बड़ी खबर, 154 दिन में अब तक के सबसे कम मामले आए सामने
कोरोना को लेकर आई बड़ी खबर, 154 दिन में अब तक के सबसे कम मामले आए सामने
Share:

भारत में  सक्रीय मामले अब 3.69 लाख से कुछ ऊपर 146 दिन के उपरांत सबसे कम सक्रिय केस कोविड से मरने वालों का आंकड़ा भारत में बढ़कर 4 लाख 32 हजार 79 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 56.81 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। जहां इस बात का पता चला है कि हिंदुस्तान में कोविड संक्रमण के बीते 24 घंटे में 25166 नए केस देखने को मिले है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 154 दिन में देश में कोविड के ये सबसे कम नए केस हैं। कल सुबह के अपडेट के अनुसार नए मामलों में 23.5 फीसद गिरावट देखने को मिली है।

साथ ही सक्रीय मामले भी घटकर अब तीन लाख 69 हजार 846 हो चुके है। देश में 146 दिन बाद पहली बार देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा इतना कम है। देश में रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.51 फीसद हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार 437 लोगों की मौत भी बीते  24 घंटे में कोविड की वजह से हुई है। ऐसे में देश में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 4 लाख 32 हजार 79 हो चुकी है।  जिसके अतिरिक्त और 36 हजार 830 लोगों के कोरोना से ठीक होने के उपरांत महामारी से उबरने वालों का आंकड़ा देश में बढ़कर 3 करोड़ 14 लाख 48 हजार 754 पहुंच गई है।

वहीं बीते वर्ष से अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 3 करोड़ 22 लाख 50 हजार 679 हो चुका है। पिछले 24 घंटे में सक्रीय मामले में 12 हजार से ज्यादा की कमी आई है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि देश में 56.81 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। मंत्रालय के अनुसार अभी तक कुल 56 करोड़ 81 लाख 32 हजार 750 डोज लगाए गए हैं।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर वर्चुअल एग्जिबीशन लॉन्च करेगी सरकार

छोटे भाई जेह के साथ मस्ती करते नजर आए तैमूर अली खान, देंखे ये जबरदस्त तस्वीर

उत्तर प्रदेश जेल के कैदी अब कोरोना प्रोटोकॉल के साथ अपने परिवार से कर सकते है मुलाकात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -