विधायक जिग्नेश मेवाणी को कोर्ट ने दी जमानत, पीएम मोदी को लेकर किया था विवादित ट्वीट
विधायक जिग्नेश मेवाणी को कोर्ट ने दी जमानत, पीएम मोदी को लेकर किया था विवादित ट्वीट
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के निर्दलीय MLA जिग्नेश मेवाणी को अदालत ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट करने के मामले में उन्हें बुधवार रात को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

बता दें कि मेवाणी की गिरफ्तारी के बाद कोकराझार पुलिस स्टेशन के बाहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट करने के मामले में मेवाणी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और IT एक्ट की कई धाराओं के तहत  प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय विधयक जिग्नेश मेवाणी को पालनपुर शहर से गिरफ्तार कर लिया था। 

जानकारी के अनुसार, मेवाणी ने अपने ट्वीट में दावा करते हुए कहा था कि पीएम मोदी गोडसे को भगवान मानते हैं। इसी मामले में पुलिस मेवाणी को गिरफ्तार करते हुए गुवाहाटी के रास्ते कोकराझार ले गई और न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। 

'माता सीता पर थी निषादराज की बुरी नज़र...', अपमानजनक टिप्पणी के बाद घिरे सपा नेता विकास यादव

CM गहलोत की इफ्तार पार्टी में पहुंचा छाबड़ा हिंसा का मुख्य आरोपी आसिफ, जमानत पर है बाहर

समान नागरिक संहिता का विरोध क्यों कर रही JDU ? बिहार में भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -