देश कि पहली फिल्मी अदाकारा देविका रानी चौधरी
देश कि पहली फिल्मी अदाकारा देविका रानी चौधरी
Share:

भारत के बाॅलीवुड में महिला अभिनेत्री कि शुरूआत का श्रेय देविका रानी को जाता है। यह उस समय कि बात है जब भारतीय महिला अपने घर के अन्दर रहकर भी घूँघट में अपना चेहरा छुपाती थी उस समय के दौर में देविका रानी ने अपने अभिनेत्री के प्रदर्शन से पूरे देश में तहलका मचा दिया। बाॅलीवुड के क्षेत्र में देविका रानी को आज भी याद किया जाता है।

व्यक्तित्व
देविका रानी चौधरी का जन्म 30 मार्च 1908 को विशाखापत्तनम में जब भारत ब्रिटिशों के अधीन था तब हुआ था। देविका रानी विख्यात कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के वंश से सम्बधित थी। रवीन्द्रनाथ टैगोर उनके चचेरे परदादा थे। देविका के पिता एक कर्नल एम.एन.चैधरी चैन्नई के पहले सर्जन जनरल थे। इनकी माता का नाम श्रीमति लीला चैधरी था। स्कूल कि शिक्षा समाप्त करने के बाद 1920 के दशक के आरंभिक वर्षो में देविका रानी नाट्य शिक्षा में रुचि रखती थी और इसके लिए वह लन्दन चली गई। और वहां वे ‘राॅयल एकेडमी आॅफ ड्रामेटिक आर्ट‘ और राॅयल ‘एकेडमी आॅफ म्यूजिक‘ नामक संस्थाओं में भर्ती हो गई। वहां उन्हे स्काॅलरशिप भी प्रदान कि गई थी। इसके साथ देविका रानी ने ‘आर्किटेक्चर‘, ‘टेक्सटाइल‘ एवं ‘डेकोर डिजाइन‘ विधाओं का भी अध्ययन किया और ‘एलिजाबेथ आर्डन‘ में काम करने लगी।

अब भारत में भी उन दिनों चलचित्रों का निर्माण होना शुरू हो गया था। और देविका रानी वापस भारत आकर फिल्मों में काम करने लगी। 1933 में उनकी फिल्म कर्मा प्रदर्शित हुई और इतनी लोकप्रिय हुई कि लोग देविका रानी को कलाकार के स्थान पर स्टार सितारा कहने लगे। इस तरह देविका रानी भारतीय फिल्म जगत कि पहली महिला फिल्म स्टार बनीं।

देविका रानी और उनके पति हिमांशु राय ने मिलकर बांबे टाकिज़ स्टूडियो कि स्थापना की जो भारत के प्रथम फिल्म स्टुडिओं में से एक है। बांबे टाकीज़ को जर्मनी से मंगाये गये उस समय के अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया। 

1940 में देविका रानी के पति हिमांशु राय का निधन हो गया था और देविका रानी विधवा हो गईं थीं। और इसके बाद देविका रानी ने रूसी चित्रकार स्वेतोस्लाव राॅरिक के साथ 1945 में विवाह कर लिया और बंगलौर में जाकर रहने लगीं। 1993 में स्वेतोस्लाव राॅरिक का भी निधन हो गया। और इसके बाद 9 मार्च 1994 में देविका रानी ने भी अंतिम सांस ली। इनका अंतिम संस्कार सम्पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। और आज भी 9 मार्च के दिन देविका रानी को उनकी अदाकारा के लिए याद किया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -