कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में मिले 11,766 नए मामले, मृतकों की संख्या में इजाफा
कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में मिले 11,766 नए मामले, मृतकों की संख्या में इजाफा
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में बीते शुक्रवार को कोविड-19 के 11,766 नए मामले सामने आए हैं। वहीँ यह भी खबर है कि कुल मिलाकर 2213 लोगों की मौत हो चुकी है। जी दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी की है। इसमें यह बताया गया है कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,87,853 और मृतक संख्या 1,06,367 हो चुकी है। इसके अलावा राज्य सरकार ने प्रयोगशाला में कोविड-19 जांच और अन्य आंकड़ों की जांच करने के बाद मृतकों की संख्या में यह इजाफा किया है।

आपको यह भी बता दें कि बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 406 मरीजों की मौत हुई है। जी दरअसल बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 8,104 मरीज ठीक हुए। वहीँ राज्य में अब तक कुल 56,16,857 संक्रमण मुक्त हो चुके है। इसी के साथ प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,61,704 है। हाल ही में जारी किये गए एक बयान में यह कहा गया है कि संक्रमण से ठीक होने की दर 95.4 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत हो गयी है। वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीते 24 घंटे में कोविड-19 के लिए 2,54,301 नमूनों की जांच की गयी।

राज्य में अब तक कुल 3,76,11,005 नमूनों की जांच हो चुकी है। अब अगर मुंबई के बारे में बात करें तो यहाँ कोविड-19 के 721 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ 24 मरीजों की मौत हो गयी है। आपको हम यह भी बता दें कि मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या 7,14, 216 पहुंच चुकी है जबकि मृतकों की तादाद 15,079 हो चुकी है।

महाराष्ट्र: मुंबई में अभी भी लागू रहेंगे श्रेणी-3 के प्रतिबंध

अच्छी खबर! जल्द ही अनलॉक होगा सम्पूर्ण भारत, 25 करोड़ तक जा पहुंचा वैक्सीन का आंकड़ा

INOX ने अपने कर्मचारियों और परिवारों के लिए शुरू किया कोविड सुरक्षा कार्यक्रम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -