Coronavirus INDIA: बीते 24 घंटों में सामने आए 38617 नए केस, 474 लोगों की मौत
Coronavirus INDIA: बीते 24 घंटों में सामने आए 38617 नए केस, 474 लोगों की मौत
Share:

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 38 हजार 617 नए मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है इसमें 474 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ अब तक कुल मिलाकर देश में कोरोना वायरस के 89 लाख 12 हजार 908 मामले दर्ज हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यूरोप के कई देशों और अमेरिका में लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखा जाए तो भारत में कोरोना के मामले कम कहे जा सकते हैं। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो ताजा आंकड़े जारी किये हैं उनके अनुसार, देश में अबतक कोरोना वायरस से एक लाख 30 हजार 993 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा अब देश में चार लाख 46 हजार 805 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं अबतक 83 लाख 35 हजार 110 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। बीते कल यानी मंगलवार को 44 हजार 739 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कल यानि 17 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12 करोड़ 74 लाख 80 हजार 186 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 9 लाख 37 हजार 276 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

केवल यही नहीं बल्कि कुल मिलाकर देश में अब तक 12।74 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है और संक्रमण दर भी घट कर 7।01 प्रतिशत हुई है। बताया जा रहा है नए मामलों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। अब यह भी कहा जा रहा है कि देश में स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 93।42 प्रतिशत हो चुकी है।

नए फोटोशूट से शहनाज गिल ने मचाया तहलका

बीएफसी की ब्रांड एंबेसडर बनते ही प्रियंका चोपड़ा ने किया यह ट्वीट

दिल्ली में एक्टिव है 42 हजार से ज्यादा कोरोना केस, कंटेनमेंट जोन में होगा डोर-टू-डोर सर्वे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -