कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट, लेकिन बना हुआ है खतरा
कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट, लेकिन बना हुआ है खतरा
Share:

कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। जी हाँ लेकिन फिर भी यह अपेक्षाकृत अधिक है, और इसकी वजह से एक्टिव केस बढ़कर 76 हजार को पार कर गए हैं। आप सभी को बता दें कि बीते दिन यह आंकड़ा 12000 के आसपास मिला है, हालाँकि इससे पहले यही आंकड़ा 13000 को क्रॉस कर गया था। इन सभी के बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196.18 करोड़ को पार कर चुका है। जी हाँ और एक्टिव केस बढ़कर 0.18% पर पहुंच गए हैं। आप सभी को बता दें कि रिकवरी रेट और घटकर 98.61% पर आ गई है। जी दरअसल बीते 24 घंटों में 8500 से अधिक मरीज ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,27,07,900 हो गई है।

इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि 20 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 196.18 करोड़ (1,96,18,66,707) से अधिक हो गया है। जी हाँ और यह 2,53,18,438 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। इसी के साथ 12-14 वर्ष की उम्र के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 मार्च, 2022 से हुई थी और अब तक 3.57 करोड़ (3,57,40,210) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

ठीक ऐसे ही 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू की गई थी। आपको यह भी जानकारी दे दें कि भारत के एक्टिव केस वर्तमान में 76,700 है और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.18% हैं। हालाँकि नतीजा यह है कि भारत की रिकवरी रेट 98.61% है। बीते 24 घंटों में 8,537 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,27,07,900 हो गई है।

इसी के साथ पिछले 24 घंटे में 12,781 नए मामले सामने आए। आपको यह भी बता दें कि पिछले 24 घंटों में कुल 2,96,050 COVID-19 टेस्ट किए गए और भारत ने अब तक 85.81 करोड़ (85,81,37,713) परीक्षण कर लिए हैं। वहीं देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.62% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 4.32% बताई गई है।

अब लोगों में फ़ैल रही आंतों की बीमारी, यहाँ मिला पहला केस

इस राज्य में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, लगा सकते है प्रतिबंध

बीते 24 घंटे में मिले 12,805 संक्रमित, केरल-महाराष्ट्र में बढ़े मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -