बीते 24 घंटे में मिले 12,805 संक्रमित, केरल-महाराष्ट्र में बढ़े मामले
बीते 24 घंटे में मिले 12,805 संक्रमित, केरल-महाराष्ट्र में बढ़े मामले
Share:

नई दिल्ली: देश में कोरोना केस में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते शनिवार को देश में 12,805 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, हालांकि शुक्रवार को देश में 13,079 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। वहीं बीते गुरुवार को 12, 847 केस मिले थे और 13 से 17 जून तक देश में 50 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। आपको यह भी जानकारी दे दें कि केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण तेजी से बढ़ा है और यहां 3000 से ज्यादा केस सामने आए हैं। इसी के साथ मरने वालों की बात करें तो, बीते 24 घंटे देश में 15 लोगों की जान गई है।

वहीं इससे पहले 17 जून को 23 लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हुई थी और इसी के साथ ही देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 71,022 हो गई है, यह आंकड़ा एक दिन पहले 66,701 था। इन सभी के बीच केरल और महाराष्ट्र में 3 हजार से भी ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जी दरअसल महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 3883 तो केरल में 3253 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र में 4,165 और केरल में 3,162 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। अब अगर देशभर में देखा जाए तो बीते शनिवार को सबसे ज्यादा मौतें केरल में 7 हुई हैं और महाराष्ट्र में भी कोरोना से 2 लोगों की जान गई है। इसी के साथ महाराष्ट्र में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22,828 और पॉजिटिविटी रेट 8.77% पाया गया। वहीं केरल में एक्टिव केस 20,410 और पॉजिटिविटी रेट 14।89% है।

इसके अलावा राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को 1,534 नए कोरोना केस मिले और 3 मरीज की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को यहां 1,797 और गुरुवार को 1,323 केस मिले थे। जी दरअसल यहां एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 5,119 हो गई है, जो कि एक दिन पहले शुक्रवार को 4,843 थी। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 7.71% हो गया है, जो कि एक दिन पहले 8.18% था। आपको बता दें कि राज्य में रिकवर होने वालों की संख्या 1255 है। पिछले 24 घंटे में यहां 19,889 कोविड सैंपल की जांच की गई। 10 से 15 जून के बीच दिल्ली भर में 5,300 से अधिक चालान किए गए हैं और कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 26 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है।

'अग्निपथ स्कीम' को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, वायुसेना ने जारी की भर्ती की डिटेल

गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए ऋतिक रोशन ने लिखी दिल की बात

डेनियल मेदवेदेव ने Halle Open के सेमीफाइनल में बनाया स्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -