यूपी में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण, सामने आए 20 हजार से अधिक केस
यूपी में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण, सामने आए 20 हजार से अधिक केस
Share:

कानपुर: यूपी में कोविड का कहर  और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में शनिवार को 27,357 नए संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच 120 लोग संक्रमित भी मिले हैं। राजधानी लखनऊ में स्थिति बहुत भयानक है। यहां कोविड के 5913 मरीज मिले हैं।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा- कि बीते 24 घंटे में 2,15,790 मरीजों के नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 3,80,29,865 लोगों की टेस्ट की जा चुकी है। अब एक्टिव केस कुल 170059 हैं। इनमें 86959 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 7831 को एक दिन में हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। इसी तरह टीकाकरण भी तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक 89,97,344 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। पहली डोज लेने वालों में से 15,64,777 लोगों को दूसरी डोज दी चुकी है। कुल 1,056,2121 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

इन जिलों में मिले इतने मरीज: मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ 5913, प्रयागराज 1977, कानपुर नगर 1826, वाराणसी 1664, मेरठ 748,गोरखपुर 723,झांसी- 703, मुरादाबाद 663, बरेली 577,बलिया 508 केस मिले हैं। जंहा इस बात का पता चला है कि जिसके अतिरिक्त लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने अस्पतालों का निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने इंटीग्रल, एरा व टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व लखनऊ के पुलिस कमिश्नर भी थे। उन्होंने टीम के साथ मेडिकल कॉलेजों की निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।

अशोक लीलैंड ने भारतीय सेना को लाइट बुलेटप्रूफ वाहन देने का किया वादा

बड़ी खबर: एयरपोर्ट के पास DRDO कोरोना संक्रमितों के लिए बना रहा बेड इतने बैड

नागार्जुन सागर विधानसभा मतदान- 346 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मतदान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -