नमाज़ को लेकर हुआ विवाद, पति ने बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर पत्नी को मार डाला, फिर कर ली ख़ुदकुशी
नमाज़ को लेकर हुआ विवाद, पति ने बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर पत्नी को मार डाला, फिर कर ली ख़ुदकुशी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में नमाज न पढ़ने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उसने बर्फ तोड़ने वाले नुकीले सूए से वार कर अपनी पत्नी की हत्या की। क़त्ल के बाद पति ने  उसी हथियार से खुद पर वार कर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतका का नाम शहाना है, जबकि उसके पति का नाम शावेज है। दोनों ने लव मैरिज की थी। मृतका के परिवार वालों ने मृतक शावेज़ को नशेड़ी और अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने वाला बताया है। घटना शनिवार (5 मई) की बताई जा रही है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला रामपुर के गंज थानाक्षेत्र का है। यहाँ के कांशीराम आवासीय कॉलोनी में शावेज अपनी पत्नी शहाना के साथ गैरकानूनी रूप से रहता था। वर्ष 2018 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उन्हें 2 बच्चे थे। शावेज रंगाई-पुताई का काम कर के परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (5 मई 2023) को पति-पत्नी में जुमे की नमाज़ को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद शावेज ने शहाना को पीटा भी था। इस पिटाई से खफा होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी। शहाना का मायका शावेज के घर से करीब 2 किमी दूर रामपुर के ही सिविल लाइन्स क्षेत्र में था।

वायरल हो रहे एक वीडियो में शहाना के घर वालों ने इल्जाम लगाया है कि शावेज अपने परिजनों के साथ अपनी पत्नी को मना कर लाया था। इस दौरान शहाना की सुरक्षा की जिम्मेदारी शावेज के परिजनों ने ली थी। शनिवार की सुबह किसी बात पर दोनों में फिर विवाद हो गया। इस विवाद से नाराज शावेज ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। इस हमले में कई घाव लगने के बाद शहांना की मौत हो गई। शहाना की मौत होने के बाद शावेज ने अपने आप को भी उसी सूजे से जख्मी कर लिया।
 
इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुँची, तो पति-पत्नी दोनों जख्मी पड़े हुए मिले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डिप्टी SP रामपुर अनुज चौधरी के अनुसार दोनों लाशों का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शावेज के पड़ोसियों ने उसे नशेड़ी कहा है। पड़ोसियों के अनुसार, वह अक्सर शहाना से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था।

जाकिर हुसैन को मिला सम्मान, सलमान और अमन खान को पकड़वाकर बचाई नाबालिग बच्ची की जान !

पेट में मुक्का मारकर महिला की हत्या, फूल तोड़ने को लेकर पड़ोसी से हुआ था विवाद

युवक ने आरी से अपनी गर्दन काटकर की ख़ुदकुशी, माइग्रेन के दर्द से था परेशान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -