पार्टी आलाकमान के समक्ष अपनी बात रखने में जुटे है निरूपम समर्थक और विरोधी
पार्टी आलाकमान के समक्ष अपनी बात रखने में जुटे है निरूपम समर्थक और विरोधी
Share:

मुंबई : मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत के मध्य खेमेबंदी चल रही है। इस मामले में दोनों ही नेताओं के समर्थक और विरोधी सक्रिय हैं। संजय निरूपम के समर्थक और विरोधियों में जमकर खींचतान मची। उनके विरोधी गुरूदास कामत ने तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट भी की। संजय निरूपम ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर दो दिवसीय मुंबई दौरे को अंतिम स्वरूप दिया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भारत में वापस लौटने के बाद कांग्रेस की एक पत्रिका पर ही सवालिया निशान उठने लगे हैं। कांग्रेस दर्शन नामक इस पत्रिका को लेकर सवाल किए गए हैं। संजय निरूपम के समर्थक और निरूपम के विरोधियों ने लाॅबिंग की है। उन्होंने आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाने हेतु दिल्ली में डेरा डाल लिया है।

दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में बड़े पैमाने पर कई नेता वेटिंग कर रहे हैं। ऐसे में गुरूदास कामत और मुंबई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय निरूपम भी अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मसले पर 15 मिनट की ब्रीफिंग भी की। इस मामले में कांग्रेस में गुट बाजी किए जाने की बात भी कही गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -