विवादित बुक का मामला गहराया ,सिर्फ SC-ST के छात्रों को दी जाती थी विवादित बुक
विवादित बुक का मामला गहराया ,सिर्फ SC-ST के छात्रों को दी जाती थी विवादित बुक
Share:

इंदौर। शासकीय लॉ कॉलेज में मिली विवादित बुक का मामला लगातार गहराता नजर आ रहा हैं तो वही अब ‘सामूहिक हिंसा एवं दाण्डिक न्याय पद्धति’ की खरीदी को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। पड़ताल में बुक को तत्कालीन प्राचार्य डॉ. सुधा सुरेश सिलावट के द्वारा 2014 के समय खरीदने का मामला सामने आया है। इसी के साथ बुक बैंक योजना के तहत यह बुक सिर्फ SC-ST के स्टूडेंट्स को ही निशुल्क दिए जाने की बात भी बताई जा रही है। मामले में विवादित बुक की पड़ताल को लेकर बनी जांच समिति में डॉ. सुधा सुरेश सिलावट के पति का भी शामिल होना बताया हैं। 

क्या है विवादित बुक का मामला ?
इंदौर के शासकीय लॉ कॉलेज में छात्रों द्वारा कॉलेज पर एक बुक को लेकर धार्मिक भावनाओं को आहात करने का मामला सामने आया था। बुक को लेकर छात्रों ने पुलिस को आवेदन ज्ञापित किया था।  जिसमे छात्रों द्वारा कुछ शिक्षकों पर कॉलेज की लाइब्रेरी में विवादित बुक रखे जाने की बात कही थी। विवादित बुक में RSS और VHP को लेकर विवादित बात लिखने का मामला सामने आया था। जिसेक बाद से ही यह मामला लगातार गर्माता दिखाई दे रहा है। 

विवादित बुक के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बड़ा बयान सामने आया था जिसमे गृहमंत्री ने विवादित बुक को लेकर 24 घंटे के अंदर जाँच करने का आदेश पुलिस प्रशासन को दिया था। वही मामले में केस दर्ज होने के बाद से ही किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान ने अपना मोबाइल फ़ोन स्वीच ऑफ कर लिया है।

MP में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की दर्दनाक मौत

अवैध शराब से भरी एंबुलेंस को पुलिस ने पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कमलनाथ ने की प्रेसवार्ता, मध्यप्रदेश में यात्रा ने 380 किमी से अधिक का सफर तय किया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -