नूपुर शर्मा के बाद इस बीजेपी MLA ने की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी, उठी गिरफ्तारी की मांग
नूपुर शर्मा के बाद इस बीजेपी MLA ने की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी, उठी गिरफ्तारी की मांग
Share:

हैदराबाद: नूपुर शर्मा के बाद अब तेलंगाना में बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की है। जी हाँ और इसी के चलते लोगों में आक्रोश देखने के लिए मिल रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक उनके खिलाफ कई शिकायतें दी गई हैं। केवल यही नहीं बल्कि दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मिरचौक पुलिस स्टेशनों में भारी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे। आपको बता दें कि गुस्साए लोगों ने बीजेपी MLA टी राजा सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

जी दरअसल विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि, 'उन्होंने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इस वजह से विधायक के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त है।' वहीं दूसरी तरफ विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि, 'एमएलए टी राजा सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।' जी दरअसल टी राजा ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था, इसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी। आपको बता दें कि बीते सोमवार रात को पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के ऑफिस और शहर के अन्य हिस्सों के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

वहीं उस वीडियो में टी राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी टिप्पणी की। जिसके कारण लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। आपको जानकारी दे दें कि टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहल से विधायक हैं। जी दरअसल इससे पहले उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को भी धमकी दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में उन्हें हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में भी लिया था। फिलहाल विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की है, और इसी के चलते लोग उनका विरोध कर रहे हैं। इसी के साथ ही उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, फिर बुलाया मिलने और हो गया कुछ ऐसा....

कत्ल के आरोपी को मिली गर्लफ्रेंड के साथ लॉज में समय बिताने की परमिशन, जानिए मामला

बिहार पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर जमकर बरसाई लाठियां, तेजस्वी ने दिए जांच के आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -