‘कांग्रेस का राहुल यान 20 साल से नहीं हो पा रहा लॉन्च', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कसा तंज
‘कांग्रेस का राहुल यान 20 साल से नहीं हो पा रहा लॉन्च', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कसा तंज
Share:

नीमच: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘उनका राहुल यान बीते 20 सालों से लॉन्च नहीं हो पा रहा है।’ इसी के साथ उन्होने स्टालिन के बेटे के हिन्दू धर्म पर दिए बयान की निंदा की। नीमच में जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे रक्षा मंत्री ने सीएम की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में ‘मामा’ के नाम से मशहूर सीएम शिवराज सिंह चौहान राजनीति के धोनी हैं। उन्होने कहा कि एक सेवक के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज ने जनता की सेवा की है। 
नाव करना है।

वही इस अवसर पर कांग्रेस और तमाम विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि ‘कहीं का ईट कही का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा  जोड़ा’ है। राजनाथ सिंह ने स्टालिन के बेटे के सनातन धर्म पर दिए बयान की निंदा की तथा कहा कि वे लोग सनातन धर्म की तुलना डेंगू मच्छर और कोरोना से कर रहे हैं। हिंदुत्व एवं संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। ये लोग सनातन को समाप्त करने की बात कर रहे हैं। हमारे यहां सर्प को भी दूध पिलाकर उसके त्रिजीवी होने की कामना करते हैं। सनातन में धर्म-जाति के नाम पर कोई पक्षपात नहीं है, किन्तु कांग्रेस के एक घटक के नेता ने सनातन के खिलाफ जो टिप्पणी की है क्या कांग्रेस को ऐसे घटक से अलग नहीं हो जाना चाहिए! उन्होने कहा कि सनातन का विरोध करने वालों को वोट के जरिए मुँह तोड़ जवाब देना चाहिए।

वही इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज भारत चांद पर पहुँच गया है, मंगल ग्रह की यात्रा कर रहा है, हम सूर्य के नजदीक पहुँच रहे हैं। आज सारे विश्व में इसकी प्रशंसा हो रही है। हम चांद और सूर्य तक पहुँच रहे हैं मगर कांग्रेस का राहुल यान 20 वर्षों से आज तक लॉन्च ही नहीं हो पाया। कांग्रेसी समझ गए है कि अकेले बीजेपी को हरा नहीं सकते इसलिए उन्होंने कई पार्टियों को मिलकर एक कुनबा बना लिया है तथा उसका नाम INDIA रख दिया। वे समझ गए हैं कि अकेले मोदी को हरा नहीं सकते। मगर आपको तय करना है कि आपको भारत अच्छा लगता है कि इंडिया। हम भी अटलजी के समय शाइनिंग इंडिया का नारा देकर हार गए थे, इनका भी यही हाल होगा।

वीके शशिकला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, ये हैं आरोप

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को सीएम मान की सीधी चेतावनी, कर रहे थे OPS की मांग, चुनाव के समय AAP ने किया था वादा

'योजनाओं का लाभ केवल BJP सरकार में ही मिल पाएगा': पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -