राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर गुस्साए कांग्रेसीयों ने किया विरोध प्रदर्शन
राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर गुस्साए कांग्रेसीयों ने किया विरोध प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में कांग्रेस कमेटी दफ्तर के सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर और उस पर ताला लगाकर मौन प्रदर्शन किया। ​​​​​​जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं। राहुल गांधी जी, आपने उस समय अपने मुंह पर ताला क्यों नहीं लगाया, जब आपने मोदी जी, मोदी जाति के बारे में अपमानजनक बातें कही? आपने ओबीसी का अपमान किया। आपको ओबीसी के अपमान का हक किसने दिया? क्या पिछड़े वर्ग में पैदा होना पाप है?

खंडवा में राहुल गांधी के समर्थन में भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंचे 20 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को थाना कोतवाली लेजाया गया। यहां पुलिस ने धारा 151 में कार्रवाई की बात कही, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयपुर में राजभवन का घेराव किया। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा। आजादी के बाद मोदी सरकार के शासन में इस तरह का लोकतंत्र विरोधी काम पहली बार हुआ है। राहुल गांधी उस कांग्रेस पार्टी के नेता हैं जिसके महान नेताओं ने बड़ी से बड़ी कुर्बानियां देकर ना सिर्फ देश को आजाद करवाया बल्कि देश में लोकतंत्र को कायम रखा। 

हैदराबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में पुरुषों और महिलाओं दोनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव करने का प्रयास करने के बाद नामपल्ली में हल्का तनाव व्याप्त हो गया। दोपहर के आसपास, कई पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए और घेराव करने की कोशिश करते हुए राज्य भाजपा कार्यालय की ओर आए। सुबह से विरोध प्रदर्शन की आशंका में भारी संख्या में तैनात पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पुलिस वाहनों में ले गए। सभी को बेगम बाजार थाने ले जाया गया।

'हवा निकल गई' ! राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में किया 'पत्रकार' का अपमान ? वायरल हो रहा Video

'कांग्रेस हारे तो लोकतंत्र कमज़ोर, जीते तो मजबूत..', रविशंकर बोले- झूठ बोलना राहुल की फितरत

3 बार सुप्रीम कोर्ट में 'माफ़ी' मांग चुके हैं राहुल गांधी, राहत भी मिली, लेकिन इस बार क्या हुआ ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -