कालिख पोतने वाले कांग्रेसी को मिली जमानत
कालिख पोतने वाले कांग्रेसी को मिली जमानत
Share:

इंदौर/ब्यूरो: शहर में ED कार्यलय पर बोर्ड पर कालिख पोतने का मामला गरमा गया है। कालिख पोतने वाले युवक कांग्रेस के पदाधिकारी निखिल वर्मा को बुधवार रात जमानत पर छोड़ दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली के ED ऑफिस में चल रही पूछताछ के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदर्शन कर रहे थे। आपको बता दे दी कार्यकर्ता ED कार्यलय पर भाजपा का बोर्ड लगाने गए थे। 
मंगलवार को युवक कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ईडी दफ्तर पर विरोध करने पहुंचे थे। यहां तैनात पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोक लिया। निखिल ने ईडी दफ्तर के बोर्ड पर कालिख पोत दी। तभी पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन निखिल ने दोबारा पुलिस की पकड़ से अपने को छुड़ाते हुए दोबारा बोर्ड पर कालिख पोत दी। 
इस दौरान वहां युवक कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ कार्यकर्ताओं ने पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो बना लिया। इस घटनाक्रम के दौरान ही पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे और ईडी दफ्तर के बोर्ड पर कालिख पोतने वाले निखिल की जमकर पिटाई कर दी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकता भाजपा  कार्यालय का पोस्टर लगाने पहुंच गए। हमने पोस्टर लगा भी दिया। इसके बाद निखिल वर्मा ऊपर मंजिल पर कालिख पोतने पहुंचे और पूरा घटनाक्रम हुआ। जब हम भाजपा का कार्यालय का पोस्टर लगाने गए, तब तक पुलिस को भनक नहीं थी, जब हमने पोस्टर लगा दिया। उसके बाद पुलिस को पता चला, लेकिन तब तक हम बाहर आ चुके थे।

पेड़ में फंदे से लटकी मिली 3 बहनें, मची सनसनी

जंगल लकड़ी लेने गई थी महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा कि रातों-रात बन गई लखपति

B-Tech स्टूडेंट मौत मामले में हुआ नया खुलासा, सामने आए कई बड़े राज

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -