कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर निकाली भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर निकाली भारत जोड़ो यात्रा
Share:

जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट 

जबलपुर। पूरे देश में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज जबलपुर में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोट ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली। 

इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस विधायक भनोट भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी,महंगाई, अपराध चरम पर पहुंच चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार बेखबर है। देश में धर्म के नाम पर हिंसा हो रही है लेकिन सरकार रोकने की बजाय बढ़ावा देने का काम कर रही है।

 लिहाजा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा देश के लिए बेहद जरूरी है और इस यात्रा से आम जनता भी जोड़ रही है। मध्यप्रदेश में भी आम जनता को मध्य प्रदेश सरकार के असफल होने का संदेश पहुंचाना है। सरकार महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात नही करना चाहती। इसीलिए कांग्रेस इस यात्रा के जरिए आम जनता के बीच पहुंच कर सरकार की विफलताओं को गिना रही है। 

अजब-गजब इस जिले में हैंडपंप से निकल रही शराब, लोग भी हुए हैरान

जानिए क्या है गठिया...और क्या है इस दिन का महत्त्व

भगवान हनुमान को रेलवे ने भेजा नोटिस, हैरान कर देने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -