मोदी को जलाने आए कांग्रेसी कार्यकर्ता के हाथ जले
मोदी को जलाने आए कांग्रेसी कार्यकर्ता के हाथ जले
Share:

गाजियाबाद : गाजियाबाद के जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को महंगाई, बेरोजगारी औऱ किसानों की समस्या को लेकर घेरने की ठानी, लेकिन उनकी इस कोशिश में वो खुद ही जल गए। कार्यकर्ताओं ने मोदी का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के दौरान एक महिला कार्यकर्ता के हाथ जल गए।

इसके बाद कुछ देर तक माहौल संगीन रहा और फिर कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रोट पहुंच कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की जनविरोधी योजनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुराना बस अड्डा चौराहा पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए और 12 बजे मोदी पुतला फूंकने लगे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोलियम व खाद्य पदार्थों के अलावा अन्य चीजों पर भी महंगाई की मार है। किसानों की समस्याएं भी मुंहबाए है। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस वहां मूकदर्शक बनी रही। ज्ञापन में 11 सूत्रीय मांग शामिल हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -